Home खेल रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन दोनों टीमों में से कौन बनेगा चैपिंयन, जानिए कौन है प्रबल दावेदार
खेल

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन दोनों टीमों में से कौन बनेगा चैपिंयन, जानिए कौन है प्रबल दावेदार

Share
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन
Share

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आज फाइनल मुकाबला होने वाला है। आज शाम सात बजे के बाद बाजार बंद हो जाएंगे। क्योंकि, आईपीएल 2025 का आज फाइनल मुकाबला रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि, 74 दिन से खेली जा रही इस टी20 लीग के फाइनल में ऐसी दो टीमें हैं, जिन्होंने पहले कभी ट्रॉफी नहीं जीती है।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन by Google

आज विराट कोहली की आरसीबी या श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स इन दोनों में से किसी एक टीम का चैंपियन बनना सपना पूरा होना तय है। हालांकि, पंजाब किंग्स के मुंबई इंडियंस के खिलाफ  किए गए प्रदर्शन के चलते फाइनल में उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है। क्योंकि, इससे कुछ दिन पहले ही श्रेयस अय्यर की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 100 बनाने के लिए नाकों चने चबवा दिए थे। बता दें कि, आईपीएल 2025 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन by Google

हालांकि, कहा जा रहा है कि, मौसम भी इस मुकाबले पर  अपना असर डाल सकता है। क्योंकि, इससे पहले भी एक जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से सवा दो घंटे देरी से शुरू हुआ था। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमें चाहेंगी कि बारिश न हो और बिना किसी अतिरिक्त नियम के मुकाबला पूरे ओवर का खेला जाए। और अगर बारिश की संभावना दिखेगी तो जाहिर है तो दोनों ही टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करती नजर आएंगी। हालांकि, अगर मैच में बारिश ने खलल न डाला तो पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आरसीबी पर भारी दबाव रह सकता है।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन by Google

वैसे तो आरसीबी फाइनल मुकाबले में मजबूत दावेदार है लेकिन टीम की विराट कोहली पर हद से ज्यादा निर्भरता और अक्सर बड़े मैचों में जल्दी आउट होने की वजह से आरसीबी के फैंस को जश्न मनाने का मौका नहीं मिल पाएगा। क्योंकि, आरसीबी की टीम चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले वह 2009, 2011 और 2106 में खिताबी मुकाबला खेल चुकी है लेकिन हर बार उसे हार ही मिली. साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने आरसीबी को हराया था. इसके बाद 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उसे फाइनल में हराया. साल 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में फाइनल में पहुंचने वाली आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने मात दी.

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर औऱ पंजाब किंग्स इलेवन by Google

आईपीएल 2025 का चैंपियन कौन होगा, इस सवाल का जवाब कुछ घंटे दूर है. आज शाम 7.30 बजे से खेले जाने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी। जो भी खिताब जीतेगी, वह आईपीएल चैंपियंस के क्लब में एंट्री मारेगी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Promotional poster celebrating IPL 2026 champions with a central trophy, players in blue jerseys, fireworks, and a bold 'CHAMPIONS' headline.
क्रिकेटखेल

अहमदाबाद में RCB का जलवा, लगातार दूसरा IPL खिताब

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...