Home खेल RCB ने खिताब, तो गुजरात के साई सुदर्शन ने ऑरेंज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप
खेल

RCB ने खिताब, तो गुजरात के साई सुदर्शन ने ऑरेंज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप

Share
गुजरात के साई सुदर्शन ने ऑरेंज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप
गुजरात के साई सुदर्शन ने ऑरेंज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप
Share

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन RCB ने अपने नाम कर लिया है। अब तक खेले गए कुल 18 सीजन में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार खिताब जीता है। ये अपने में एक अनोखी और खुशी की बात है।

लेकिन इस बार का सीजन कई रोमांचक मोड़ से होकर गुजरा है. इस सीजन ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। और आखिरकार इन कैप के असली हकदार मिल गए।

दरअसल, गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके साथ ही पर्पल कैप भी GT के खिलाड़ी के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के हिस्से आई।

गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कई बड़े महारथी को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया। . साई ने इस सीजन 759 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। साई सुदर्शन को शानदार प्रदर्शन के लिए ऑरेंज कैप की ट्रॉफी मिली है। इसके साथ ही प्राइज मनी में 10 लाख रुपये का चेक भी मिला है।

इसके अलावा गुजरात के ही प्रसिद्ध कृष्णा के आईपीएल के इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। कृष्णा 18वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी ने 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप जीतने पर एक ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये की प्राइस मनी मिली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...