Home दुनिया TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 65 साल के सांसद पिनाकी मिश्रा से गुपचुप रचाई शादी, तस्वीर वायरल
दुनिया

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 65 साल के सांसद पिनाकी मिश्रा से गुपचुप रचाई शादी, तस्वीर वायरल

Share
महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा
महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा
Share

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। महुआ मोइत्रा ने 65 साल के बीजू जनता दल के नेता और सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ शादी की है। एक वायरल तस्वीर के जरिए दावा किया गया है कि महुआ और पिनाकी ने जर्मनी में शादी की है। ये तस्वीर शादी के बाद की ही है।

महुआ मोइत्रा बीजेड़ी सांसद पिनाकी मिश्रा by Google

महुआ और पिनाकी चुपचाप जर्मनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं या नहीं टीएमसी की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। और इस शादी को लेकर अभी तक न ही पिनाकी और न ही महुआ की तरफ से कोई ऑफिशियल पोस्ट नहीं की गयी है।

बीजेड़ी सांसद पिनाकी मिश्रा by Google

बता दें कि, बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी. पिनाकी और संगीता 16 जनवरी 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे. इन दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन दावे के मुताबिक, अब पिनाकी महुआ के साथ रिश्ते में आ गए हैं। वहीं महुआ ने इससे पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन  से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली थी और तलाक हो गया था।

महुआ मोइत्रा by Google

राजनीतिक करियर की बात करें तो, महुआ मोइत्रा का बतौर सांसद दूसरा कार्यकाल चल रहा है। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से खड़ी हुई थीं. महुआ ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया था। महुआ ने दूसरी बार फिर इसी सीट से भाजपा की प्रत्याशी अमृता रॉय को हराया था।

महुआ मोइत्रा by Google

लेकिन महुआ मोइत्रा का पहला कार्यकाल काफी विवादित रहा। उन पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा था जिसके कारण उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी, हालांकि महुआ ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी थी। इसके अलावा महुआ पर अपने दोस्त हीरानंदानी को संसद की लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर करने का भी आरोप लगा था।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

Philippines Earthquake News: Matanao School में भूकंप के दौरान शिक्षकों की सतर्कता बनी मिसाल

फिलीपींस दुनिया के उन देशों में शामिल है जो भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट...

Mangoes hanging from a tree, showing unripe green-yellow fruit on the left and ripe pink-red fruit on the right (split image).
दुनिया

Dhaka: बांग्लादेशी आमों की बढ़ी मांग, जापान और मलेशिया ने दिखाई रुचि

दक्षिण एशिया के फल निर्यात बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को...