Home क्राइम दिल्ली:  9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, पीड़िता परिवार ने कहा स्थानीय लड़कों ने किया
क्राइम

दिल्ली:  9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, पीड़िता परिवार ने कहा स्थानीय लड़कों ने किया

Share
9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
Share

बीते दिन लखनऊ में मासूम से दरिदंगी करने वाले आरोपी का पुलिस ने एंकाउंटर कर दिया। वहीं अब दूसरे दिन दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या- by: Google

पुलिस ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलने के बाद जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि, पीड़िता के पिता उसे बेहोशी की हालत में उठाकर जेपीसी अस्पताल गए हैं। इसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचने पर बताया गया कि बच्ची की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी।

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या- by: Google

जानकारी के मुताबिक, बच्ची का शव एक सूटकेस में मिला है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि, इस घटना को कुछ स्थानीय लड़कों ने ही अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या- by: Google

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि, मृतक बच्ची के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान हैं। अंदेशा जताई जा रहा है कि, आरोपियों ने उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट भी की होगी। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इतंजार कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्राइम

सीतापुर में सनसनी: रसोइए की आत्महत्या के बाद IPS अधिकारी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक आत्महत्या...