Home पॉलिटिक्स राहुल ने EC पर लगाया आरोप, तो भड़क गयी बीजेपी, दिया करारा जवाब!
पॉलिटिक्स

राहुल ने EC पर लगाया आरोप, तो भड़क गयी बीजेपी, दिया करारा जवाब!

Share
राहुल ने EC पर लगाया आरोप, तो भड़क गयी बीजेपी!
राहुल ने EC पर लगाया आरोप, तो भड़क गयी बीजेपी!
Share

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को मैच फिक्सिंग बता दिया है। भाजपा ने कहा कि, ‘उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिलता इसलिए लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं।

राहुल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी भड़क गयी है। बीजेपी ने राहुल पर करारा हमला बोला है। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि, ‘राहुल गांधी जानते हैं कि उन्हें बिहार में हारने वाले हैं। इसलिए उन्होंने पहले से ही चुनावों की प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है।’ उन्होंने राहुल गांधी को लोकतंत्र विरोधी करार दिया। राहुल गांधी ने एक लेख ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ के जरिए चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया और इसे एक्स पर साझा किया।

उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र में चुनाव कैसे चुराया गया? यह लोकतंत्र को तोड़ने की पूरी योजना थी।’ राहुल ने जनवरी में एक करोड़ फर्जी वोटर की बात की, फिर फरवरी में आंकड़ा 70 लाख और बाद में 39 लाख तक घट गया। ‘अगर कांग्रेस को सच में ईवीएम पर शक था, तो उनके उम्मीदवारों ने कानूनी प्रक्रिया — फॉर्म 17C — के जरिए शिकायत क्यों नहीं की?’ भाजपा का कहना है कि यह आरोप सिर्फ एक कहानी गढ़ने की लड़ाई है, न कि कोई सबूतों पर आधारित सच्चाई।

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को चुनावी प्रक्रिया की अच्छी समझ है, लेकिन उनका मकसद स्पष्टता नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है। वे जानबूझकर लोगों के मन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर संदेह पैदा कर रहे हैं।’ ‘जब कांग्रेस चुनाव जीतती है — जैसे कर्नाटक या तेलंगाना में — तब वही चुनावी व्यवस्था ‘न्यायपूर्ण’ लगती है। लेकिन जब वे हरियाणा या महाराष्ट्र में हारते हैं, तो साजिश की थ्योरी शुरू हो जाती है।’

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि, अनेकों बार चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इस सत्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। हर चुनावी हार के बाद चुनाव आयोग और जनादेश को कठघरे में खड़ा करना राहुल गांधी की हताशा है। नेता प्रतिपक्ष को पहले तो अपनी पार्टी के इतिहास को पढ़ना चाहिए…..

बता दें कि, राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पर लोकतंत्र की चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने इसे मैच फिक्सिंग बताया और कहा कि ऐसा ही बिहार में भी होने वाला है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Smiling man beside orange BJP flags with white lotus symbols; red Hindi news banner across the bottom shows a headline.
पॉलिटिक्स

दतिया में BJP का बड़ा सरप्राइज! नरोत्तम मिश्रा नहीं, आशुतोष तिवारी पर खेला दांव

The Journalist News (Lucknow): मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता...