Home पॉलिटिक्स तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव, राहुल गांधी के आरोप पर EC का जवाब ? 
पॉलिटिक्स

तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव, राहुल गांधी के आरोप पर EC का जवाब ? 

Share
तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव- by: Google
तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव- by: Google
Share

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आश्चर्यजनक दावा किया है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव के फिक्सिंग का दावा किया है, जिस पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया आई है।

तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव by Google

चुनाव आयोग का कहना है कि, महाराष्ट्र की मतदाता सूची के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोप कानून के शासन का अपमान है। इलेक्शन कमीशन ने राहुल के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “चुनाव आयोग ने 24 दिसंबर 2024 को ही कांग्रेस को दिए गए अपने जवाब में ये सभी तथ्य सामने रखे थे, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऐसा लगता है कि, बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते हुए इन सभी तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है.”

तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव by Google

चुनाव आयोग ने आगे कहा कि, “किसी की ओर से फैलाई जा रही कोई भी गलत सूचना न केवल कानून के प्रति अनादर का संकेत है, बल्कि अपने ही राजनीतिक दल की ओर से नियुक्त हजारों प्रतिनिधियों को बदनाम करती है और लाखों चुनाव कर्मचारियों को हतोत्साहित करती है, जो चुनावों के दौरान अथक और पारदर्शी तरीके से काम करते हैं. मतदाताओं की ओर से किसी भी प्रतिकूल फैसले के बाद, यह कहकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना पूरी तरह से बेतुका है.”

तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव by Google

बताते चलें कि, राहुल गांधी ने एक आर्टिकल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को एक मैच फिक्सिंग बताया. इसी आर्टिकल की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, “चुनाव को कैसे चुराया जाए? 2024 में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था. मेरा आर्टिकल चरण दर चरण बताता है कि यह कैसे हुआ:

चरण 1: चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में हेराफेरी करें।

चरण 2: मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ें।

चरण 3: मतदान प्रतिशत बढ़ाएं।

चरण 4: फर्जी मतदान को ठीक उसी जगह टारगेट करें जहां बीजेपी को जीतना है।

चरण 5: सबूत छिपाएं.”

तो क्या पहले से फिक्स था महाराष्ट्र चुनाव by Google

उन्होंने आगे कहा, “यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में बीजेपी इतनी हताश क्यों थी. लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है – जो पक्ष धोखाधड़ी करता है वह खेल तो जीत सकता है। लेकिन संस्थाओं को नुकसान पहुंचाता है और परिणाम में जनता का विश्वास खत्म कर देता है. सभी चिंतित भारतीयों को सबूत देखना चाहिए. खुद ही फैसला करना चाहिए. जवाब मांगना चाहिए. क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी होगी और फिर हर उस जगह जहां बीजेपी हार रही होगी. मैच फिक्सिंग वाले चुनाव किसी भी लोकतंत्र के लिए जहर हैं.”

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...