Home पॉलिटिक्स “सबको पता है ये फैसला लेने के लिए मजबूर किया गया”, आखिर बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ क्या हुआ ?
पॉलिटिक्स

“सबको पता है ये फैसला लेने के लिए मजबूर किया गया”, आखिर बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ क्या हुआ ?

Share
बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप
बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप
Share

बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप अब भाजपा से अलग हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात का एलान किया है।

बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप by Google

मनीष ने कहा कि आज हालत ऐसी है कि जो मनीष कश्यप अपनी मदद नहीं कर पा रहा है, वह अपने लोगों की कैसे कर पाएगा? इसलिए मैंने भारतीय जनता पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है।

बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप by Google

बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि, अब वो भाजपा के सदस्य नहीं हैं। वीडियो में उन्हें यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि वह चनपटिया गए थे, उन्होंने कई इलाकों का दौरा किया। इतना ही नहीं, मनीष ने कई लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया।

बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप by Google

मनीष ने बताया कि, उन्हें अब बिहारियों और मजदूरों के लिए लड़ना है, बिहार से जो पलायन हो रहा है, उसे रोकने के लिए लड़ना है। मनीष ने कहा कि, जब वो पार्टी में थे, तब भी इसे लेकर आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन अब उन्हें ऐसा लगता है कि पार्टी में रहकर वो एक आम नागरिक की तरह इन मुद्दों को लेकर जोरदार आवाज नहीं उठा पाएंगे, इस वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया।

बिहार के पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप by Google

उन्होंने कहा कि, बहुत सारे लोग इस फैसले से दुखी होंगे, लेकिन सभी को पता है कि यह फैसला लेने के लिए उन्हें मजबूर किया गया।मनीष ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि, बहुत सारे नेता कह रहे थे कि मनीष कश्यप महत्वकांक्षी है, लेकिन मैं ऐसा नहीं था। अगर ऐसा होता तो 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर उनका खेल बिगाड़ देता। हालांकि, मैनें चीजों को समझा। तब मुझे लगा कि इन लोगों के साथ रहकर मैं लोगों की ठीक तरह से मदद कर पाऊंगा।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...