Home मनोरंजन हाउसफुल 5 के बाद अक्षय को मिली एक और शानदार फिल्म, जानिए अपकमिंग फिल्मों के नाम
मनोरंजन

हाउसफुल 5 के बाद अक्षय को मिली एक और शानदार फिल्म, जानिए अपकमिंग फिल्मों के नाम

Share
अक्षय को मिली एक और शानदार फिल्म
अक्षय को मिली एक और शानदार फिल्म
Share

अभिनेता अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज हाउसफुल 5 अच्छी कमाई कर रही है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। हाउसफुल 5 इस कॉमेडी मूवी का जादू चल रहा है। इस बीच अक्षय की एक और अपकमिंग मूवी की चर्चा तेज हो गयी है।

खबर है कि, अक्की ने अपनी अगली फिल्म के लिए फेमस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है, जो बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की फिल्म भी दे चुका है। क्योंकि, मौजूदा समय में अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 थिएटर्स में धूम मचा रही है इसके अलावा ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसलिए अक्षय को नई फिल्म मिल गयी है। जानकारी के अनुसार अक्की ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद मूवी बनाने वाले हैं।

बता दें कि, सिद्धार्थ सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ 2023 में स्पाई थ्रिलर पठान जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रिपोर्ट की मानें तो अक्षय और सिद्धार्थ के बीच इस आने वाली फिल्म को लेकर बातचीत जारी है। स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो गया है और खिलाड़ी कुमार ने फिल्म की कहानी में रुचि दिखाई है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर अभी अक्की की रजामंदी बाकी है। बताया जा रहा है कि ये हॉरर थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें अक्षय एक्शन और कॉमेडी के बाद फैंस को डराते हुए नजर आते हैं। आने वाले समय में इस मूवी को लेकर और भी अपडेट्स सामने आ सकता है।

सिद्धार्थ आनंद की अक्षय कुमार की नई फिल्म की आधिकारिक पुष्टि से पहले गौर किया जाए उनकी अन्य अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में कन्नप्पा (Kannappa), जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3), वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle), भूत बंगला (Bhooth Bangla), हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) शामिल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...