रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून को लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में एक-दूसरे को रिंग पहनाई। होटल सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस हाई-प्रोफाइल रिंग सेरेमनी में कई वीआईपी समेत करीब 300 मेहमान शामिल हुए।

जिनमें रिंकू और प्रिया के परिवारों के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन के अलावा, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव समेत कई प्रमुख नेता समारोह में सांसद इकरा हसन और कई मंत्री भी मौजूद थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी शादी। दोनों के अंगूठियों की कीमत 2.5 लाख रुपये तक है। प्रिया ने अपना लहंगा दिल्ली के नामी डिज़ाइनर से तैयार कराया है। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। रिंकू को अंगूठी पहनाने के दौरान प्रिया थोड़ा इमोशनल भी नजर आई लेकिन रिंकू ने उन्हें संभाला था। वहीं अब समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किय।

पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस दिन के लिए उन्हें कितना लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह दिन लगभग तीन साल से हमारे दिलों में बसा हुआ था. इंतजार का हर पल सार्थक था. सगाई पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए हुई.” वहीं, रिंकू ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. रिंकू ने भी अपने पोस्ट में लिखा है कि इस दिन का सपना तीन साल से देख रहे थे।
Leave a comment