Home मनोरंजन “नहीं, हेरा-फेरी में 3 हीरो हैं” क्या परेश रावल ही हैं बाबूभईया, परेश के रिप्लाई से फैंस कंफ्यूज
मनोरंजन

“नहीं, हेरा-फेरी में 3 हीरो हैं” क्या परेश रावल ही हैं बाबूभईया, परेश के रिप्लाई से फैंस कंफ्यूज

Share
परेश रावल
परेश रावल
Share

सिनेमा जगत के जाने-माने स्टार परेश रावल इन दिनों कंफ्यूजन की नहर में गोते खा रहे हैं। एक तरफ फिल्म हेरा फेरी 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं दूसरी तरफ परेश हैं कि, डिसाइड ही नहीं कर पा रहे हैं कि, फिल्म करें या नहीं।

परेश रावल by Google

खबर है कि, इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में नजर आने वाले थे. मगर परेश रावल ने बीते नहीं फिल्म छोड़ने की अनाउंसमेंट के बाद हर किसी को चौंकाकर रख दिया था. फैंस उनसे गुजारिश कर रहे थे कि वो वापस आ जाए हैं. अब परेश रावल ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जिसके बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि क्या वो वापसी कर रहे हैं। बता दें कि, हेरा फेरी के सभी सीक्वेल में परेश रावल ने बाबूराव का किरदार निभाया है। लेकिन उन्होंने हाल ही में इस फिल्म से अलविदा कह दिया था।

परेश रावल by Google

जब उन्होंने फिल्म छोड़ने की अनाउंसमेंट की तो प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी सब शॉक्ड रह गए. अब परेश रावल ने फैन की रिक्वेस्ट पर ऐसा जवाब दे दिया है जिसके बाद फैंस खुश हो गए हैं। दरअसल, परेश रावल से एक फैन ने सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट की थी. उन्होंने लिखा था- ‘सर प्लीज एक बार हेरा फेरी के बारे में दोबारा सोच लीजिए. आप इस फिल्म के हीरो हैं.’ परेश रावल ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा- नहीं, हेरा फेरी में 3 हीरो हैं. साथ ही हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट की।

जिसके बाद से नपरेश रावल के इस पोस्ट के बाद फैंस कंफ्यूजन में हैं कि, परेश रावल ही बाबू भईया हैं कि, नहीं…एक ने लिखा-बाबू भाइया पब्लिक डिमांड पर ही कर लो.. पब्लिक ने इतना दिया हैं आप को इस बार हम लोगो के लिए कर लो. दूसरे ने लिखा-अगर यह एक स्टंट है, तो यह काम करेगा. मैं अपने तीन फिल्मी पिताओं के तलाक के बारे में सोच भी नहीं सकता. एक ने लिखा- किसी कारण से यह मेजर पीआर वाइब दे रहा है।

परेश रावल by Google

बताते चलें कि, परेश रावल ने हेरा फेरी 3 का प्रोमो शूट कर लिया था. उनके फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार परेशान हो गए थे और उन्होंने परेश रावल से 25 करोड़ मुआवजा मांगा था।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...