Home खेल धोनी का ICC हॉल ऑफ फेम में आया नाम, ICC ने कहा- आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी…
खेल

धोनी का ICC हॉल ऑफ फेम में आया नाम, ICC ने कहा- आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी…

Share
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी
Share

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि ICC ने हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का एलान किया है। ICC ने इसकी घोषणा के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ये सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

धोनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ICC हॉल ऑफ फेम में नाम आना एक बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पल मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”


ICC ने धोनी के करियर को लेकर उनका बखान करते हुए कहा कि, “17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच… ये आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर का प्रमाण हैं।” ICC ने बताया कि, साल 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप में जल्दी बाहर हो गया था, तब मुश्किल परिस्थिति में T20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को कप्तान बनाया गया। उस युवा टीम में रोहित शर्मा, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा जैसे नए चेहरे थे। धोनी ने इन खिलाड़ियों के साथ ऐसा आत्मविश्वास दिखाया कि, भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।


वहीं धोनी को ये सम्मान मिलने पर ICC चेयरमैन जय शाह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि, हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं जिन्होंने शानदार खेल दिखाकर क्रिकेट को खास बनाया और नई पीढ़ियों को प्रेरित किया। जय शाह ने कहा, “इस साल हमें 7 बेहतरीन खिलाड़ियों को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का मौका मिला है। मैं ICC की तरफ से सभी को दिल से बधाई देता हूं। उम्मीद है यह सम्मान उनके लिए एक यादगार पल होगा।”

जय शाह- by: Google

बताते चलें कि, धोनी अब तक के एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को तीनों ICC ट्रॉफी – 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई हैं। उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट में भी नंबर-1 टीम बना। हालांकि उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL में अब भी खेल रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...