Home राष्ट्रीय फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का किया सफर, भावुक होकर बोले ये जनता की बड़ी जीत…
राष्ट्रीय

फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का किया सफर, भावुक होकर बोले ये जनता की बड़ी जीत…

Share
फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का किया सफर
फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का किया सफर
Share

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से कटरा के बीच हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन की काफी चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने 6 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। आज नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफर किया है।

इस ट्रेन की यात्रा करने के बाद फारूक अब्दुल्ला काफी खुश और भावुक नजर आए। फारूक अब्दुल्ला गोल टोपी पहनकर सुबह श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हुए। इसके बाद कटरा में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने उनका स्वागत किया। श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफर कर रहे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, कश्मीर को आखिरकार देश के रेल नेटवर्क से जुड़ते देखकर काफी खुश हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, वो कश्मीर को देश के रेल नेटवर्क से जुड़ता देखकर काफी अभिभूत हैं और उनकी आंखें आंसुओं से भर गई हैं। फारूक अब्दुल्ला ने इस परियोजना में शामिल इंजीनियरों और श्रमिकों को बधाई भी दी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, “मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इसमें काम किया है। मुझे याद है कि डॉ. मनमोहन सिंह जी ने इसमें योगदान दिया था। अटल बिहारी वाजपेयी जी का यह सपना था कि वे रेल में कश्मीर आए मगर वह पूरा नहीं हो सका लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पूरा किया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। आज इसमें सफर करते हुए मुझे खुशी हुई।”

फारूक अब्दुल्ला ने ट्रेन सुविधा की शुरुआत को जनता से जोड़कर कहा कि, ये जनता की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा है कि, इससे यात्रा आसान होगी, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न क्षेत्रों के बीच प्यार और दोस्ती भी मजबूत होगी। फारूक अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि, आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए ट्रेन सुविधा का इस्तेमाल करेंगे।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...