Home टेक-ज्ञान अब बिचौलिया नहीं कमा पाएंगे कमीशन, रेलवे ने Tatkal Ticket Booking के नियमों को बदला
टेक-ज्ञान

अब बिचौलिया नहीं कमा पाएंगे कमीशन, रेलवे ने Tatkal Ticket Booking के नियमों को बदला

Share
Tatkal Ticket Booking
Tatkal Ticket Booking
Share

ट्रेन टिकट की तत्काल बुकिंग में अक्सर बिचौलिए अपना कमीशन कमाने के चलते यात्रियों को लंबा चूना लगाते थे। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। दरअसल, भारतीये रेलवे ने अपने करोड़ों पैसेंजर्स को बड़ी राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला किया है।

तत्कल टिकट बुकिंग- by: Google

जानकारी के मुताबिक, तत्कल टिकट में बुकिंग एजेंट्स की मनमानी को रोकने के लिए रेलवे ने Tatkal Ticket Booking के नियमों को अब बदल दिया है। रेलवे के नए नियम के मुताबिक, सुबह 10 बजे और 11 बजे खुलने वाले तत्काल टिकट के विंडो से एजेंट्स बुकिंग  नहीं कर सकेंगे बल्कि बुकिंग एजेंट सुबह 10.30 बजे AC के लिए और 11.30 बजे नॉन AC तत्काल के लिए ही बुकिंग कर पाएंगे। इसके साथ ही रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों को लेकर रेलवे ने कहा कि, 1 जुलाई से अगर आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो Aadhaar से लिंक्ड यूजर्स को OTP के जरिए टिकट बुक करना होगा, जबकि 15 जुलाई के बाद से OTP बेस्ड टिकट बुकिंग को अनिवार्य कर दिया जाएगा।

तत्कल टिकट बुकिंग- by: Google

रेलवे ने बताया कि यूजर्स भारतीय रेलवे के किसी भी PRS काउंटर या एजेंट के माध्यम से तभी तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जब सिस्टम द्वारा जनरेटेड एक OTP दिया जाएगा. ये OTP बुकिंग के समय यूजर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. 15 जुलाई के बाद तत्काल बुकिंग के लिए ये OTP अनिवार्य होगा। सबसे पहले ये जान लीजिए कि IRCTC की साइट से आप तत्काल टिकट बुकिंग सुबह के वक्त कर सकेंगे। AC कैटेगरी की ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, वहीं, ट्रेनों के स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग हर सुबह 11 बजे से शुरू होती है। एसी या स्लीपर की बुकिंग के लिए आपको तय समय से 3-5 मिनट पहले लॉगिन कर होगा। ऐसा करके आपके बिल्कुल सही समय पर बिना किसी झंझट के लॉगिन कर पाएंगे।

तत्कल टिकट बुकिंग- by: Google

इसके साथ ही आपको ये ध्यान में रखना चाहिए कि तत्काल की बुकिंग के लिए आपको कभी 10-15 मिनट पहले लॉगिन नहीं करना है क्योंकि, ऐसा करने पर तत्काल विंडो खुलते समय आपका लॉगिन सेशन एक्सपायर हो जाएगा। इसके अलावा तत्काल बुकिंग करने से पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाकर मास्टर लिस्ट बनानी होगी। ऐसा करके तत्काल बुकिंग के समय आप पैसेंजर की डीटेल्स भरने से बच जाएंगे और आपका टिकट भरने का समय भी कम हो जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
टेक-ज्ञान

IRCTC का बड़ा अपडेट: नया पोर्टल करेगा टिकट बुकिंग को सुपरफास्ट और आसान

The Journalist News (Lucknow): भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने...

Indian official at a press conference speaking into a microphone, with the Indian flag on the table and a red Hindi headline banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

AI पर सरकार का बड़ा प्लान! सभी मंत्रालयों में बढ़ेगा इस्तेमाल, नए कानून के भी संकेत

The Journalist News (Lucknow): भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय...

Man in an auto rickshaw extends a hand toward a passerby while a smartphone in the foreground shows a Bluetooth symbol and battery icon, with a red Hindi news banner across the bottom.
टेक-ज्ञान

चलते ई-रिक्शा को रोकने वाले ऐप्स पर सरकार सख्त, Apple और Google को हटाने का निर्देश

The Journalist News (Lucknow): देश में ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा और साइबर...