Home खेल बेबी बॉस ने फिर खेली तूफानी पारी, छक्के-चौकों की बरसात करते हुए 90 गेंदों पर बनाए 190 रन
खेल

बेबी बॉस ने फिर खेली तूफानी पारी, छक्के-चौकों की बरसात करते हुए 90 गेंदों पर बनाए 190 रन

Share
बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी
बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी
Share

आईपीएल में मुंबई के खिलाफ शानदार पारी खेलकर बेबी बॉस का खिताब जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड जाने से पहले एक और तूफानी पारी खेली है। उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेले गए अभ्यास मैच में 190 रनों की पारी खेली. वैभव ने छक्के-चौकों की बरसात करते हुए 190 रन सिर्फ 90 गेंदों में बनाए।

वैभव सूर्यवंशी- by: Google

14 साल के इस खिलाड़ी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में ऐतिहासिक शतक ठोका था, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के अंडर-19 स्क्वॉड में शामिल किया गया था। इंग्लैंड दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम भी जाएगी, जिसके कप्तान आयुष म्हात्रे हैं और इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया। इंग्लैंड जाने से पहले वैभव ने मंगलवार को ये तूफानी पारी खेली। उन्होंने मैदान के हर क्षेत्र में रन बटोरे और बड़े बड़े शॉट्स लगाए।

मिड विकेट के ऊपर से, लॉन्ग-ऑन के साथ उन्होंने पॉइंट के ऊपर से भी एक शानदार छक्का मारा। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा था. उन्होंने सीजन-18 में खेले 7 मैचों में 252 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी- by: Google

इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 50 ओवरों के अभ्यास मैच के बाद 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी. इसके बाद 2 बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे। वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय U19 स्क्वॉड में आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह को रखा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...