Home Uncategorized पीएम मोदी ने कहा- इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल पूरे, देश में तेजी से हुआ विकास
Uncategorized

पीएम मोदी ने कहा- इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल पूरे, देश में तेजी से हुआ विकास

Share
पीएम मोदी
पीएम मोदी
Share

देश में बीजेपी सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं। इन 11 सालों में देश और दुनिया ने भारत में कई बदलाव देखे हैं। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पिछले 11 सालों में देश के बुनियादी ढांचे यानि इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव हुए हैं।

नरेन्द्र मोदी by Google

पीएम मोदी ने इसे भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोस्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल हो गए हैं. रेलवे, हाईवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन ढांचा तैयार किया गया है, जिसने देश के विकास को तेजी दी है. भारत का यह बढ़ता इंफ्रा नेटवर्क लोगों का जीवन आसान बना रहा है और समृद्धि को बढ़ावा दे रहा है.’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘भारत अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण में जुटा है, जो स्थिरता और दीर्घकालिक सोच से प्रेरित है. यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है.’

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने इस बदलाव की मुख्य बातें भी शेयर कीं। पीएम ने अपनी इस पोस्ट में आधुनिक हाईवे और रोपवे का निर्माण, समुद्री क्षमताओं का बेहतर उपयोग, ‘उड़ान’ योजना के तहत सस्ती हवाई सेवाएं और भारतीय रेलवे में बड़े बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि, अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और हाल ही में शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी योजनाएं भारतीय रेलवे में एक बड़ी क्रांति की ओर इशारा करती हैं।

इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर के ज़रिए हो रही प्रगति को दोहराया गया। इस पोस्ट में कहा गया, ‘स्मार्ट शहर, सुरक्षित सड़कें और आसान यात्रा – यही है नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर वादा.’ पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बुनियादी ढांचा तेज़ी से भविष्य की ओर बढ़ रहा है। यह सिर्फ निर्माण की नहीं, बल्कि इस्पात और आत्मा के मेल की यात्रा है। हर मील का पत्थर एक अरब से ज्यादा लोगों की उम्मीदों को साथ लेकर चलता है. राजमार्ग दूरी कम करते हैं, पुल समुदायों को जोड़ते हैं और डिजिटल नेटवर्क नवाचार को बढ़ावा देते हैं। भारत केवल इमारतें नहीं बना रहा, बल्कि आत्मविश्वास, कनेक्टिविटी और हर भारतीय के सपनों के लिए एक सुंदर आधार तैयार कर रहा है.’

एनडीए सरकार की तरफ से पीएम मोदी को दल का नेता चुना गया था। और 26 मई 2014 को पहली बार नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। एक दशक और एक साल के कालखंड में राजनीति, अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर बड़े बदलाव देखे गए। 11 साल पूरे होने पर अब बीजेपी और केन्द्र सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए अपने काम और अपनी उपलब्धियां सामने ला रही है। बताते चलें कि, प्रधानमंत्री मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके है।

गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी by Google
author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...