Home मनोरंजन लीवर कैंसर को मात देकर घर वापस लौंटी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, मां को देख खुशी से झूमा रुहान
मनोरंजन

लीवर कैंसर को मात देकर घर वापस लौंटी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, मां को देख खुशी से झूमा रुहान

Share
दीपिका कक्कड़ ने लीवर कैंसर को दी मात
दीपिका कक्कड़ ने लीवर कैंसर को दी मात
Share

ससुराल सिमर से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इलाज के बाद स्वस्थ होकर आखिरकार घर लौट आई हैं। पिछले 11 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थीं। पहले उन्हें पेट दर्द के चलते भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें ट्यूमर के बाद लीवर कैंसर का पता चला था। लीवर कैंसर का पता चलते ही खुद दीपिका कक्कड़ एक पोस्ट के जरिए बताया था कि, वो दूसरे स्टेज के लीवर कैंसर से जूझ रही हैं।

कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इलाज कराने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर दीपिका घर आ गयी हैं। ट्यूमर की सफल सर्जरी होने के बाद दीपिका डिस्चार्ज हो गई हैं। बीते दिन यानि 13 जून को दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की। साथ ही हॉस्पिटल की टीम के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उनके काम की तारीफ की।

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “11 दिन हो गए हैं और अब घर पर हूं। ट्यूमर से मुक्त लेकिन यह इलाज का एक हिस्सा है। बाकी का इलाज आने वाले समय में होगा और मुझे यकीन है कि मैं इससे भी उबर जाऊंगी जैसा कि मैंने पहले कहा था।” “ये 11 दिन मुश्किल थे लेकिन हमारे आस-पास मौजूद अद्भुत लोगों की वजह से चीजें आसानी से हो गईं। तकलीफ तो हुई मगर अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने बहुत गर्मजोशी से सब कुछ संभाल लिया।”

इधर, दीपिका के ठीक होकर घर आने के बाद दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग भी शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस के घर वापसी की झलक दिखाई गई है। जैसे ही घर में रुहान अपनी मां दीपिका को आते हुए देखते हैं तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह अपनी मां के गाल पर पेंटिंग कर उनके साथ खेलते हैं। व्लॉग में दीपिका की सास और ननद उनका स्वागत करते नजर आए। दीपिका पर प्यार लुटाते हुए उनकी सास उन्हें गले लगाया। वहीं, अभी-अभी मां बनीं सबा ने अपनी भाभी का बुके देकर स्वागत किया।

ये पहला मामला नहीं है जब कोई अभिनेत्री ऐसी गंभीर बिमारी से जूझ रही हो। कई बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्रियों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया है और उससे जंग जीतकर प्रेरणा दी है। मनीषा कोइराला के साल 2012 में ओवेरियन कैंसर पता चला और न्यूयॉर्क में इलाज के बाद 2017 में कैंसर को मात दी। इसके अलावा सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला। न्यूयॉर्क में इलाज के बाद 2019 में कैंसर मुक्त हुईं। वहीं ताहिरा कश्यप को साल 2018 में स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। सर्जरी के बाद स्वस्थ जीवन जी रही हैं। लिसा रे को साल 2009 में मल्टीपल मायलोमा (हड्डियों का कैंसर) का पता चला। कीमोथेरेपी और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के बाद वो स्वस्थ हुईं। जबकि, महिमा चौधरी को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। इलाज के बाद अब स्वस्थ हैं और कैंसर मुक्त जीवन जी रही हैं। हिना खान को कैंसर है, और यह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर है. उन्होंने 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का खुलासा किया था, और तब से वे अपने इलाज करा रही हैं।

फेमस एक्ट्रेस किरण खेर को साल 2021 में मल्टीपल मायलोमा यानि ब्लड कैंसर का पता चला। वो इलाज के बाद स्वस्थ जीवन जी रही हैं। नफीसा अली को साल 2018 में स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का निदान हुआ। इलाज के बाद स्वस्थ हैं और कैंसर मुक्त जीवन जी रही हैं। रोज़लिन ख़ान को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। हाल ही में कीमोथेरेपी पोर्ट हटवाने के बाद स्वस्थ जीवन जी रही हैं। इन अभिनेत्रियों ने न केवल अपनी बीमारी से जूझते हुए सफलता प्राप्त की, बल्कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कहानियाँ प्रेरणा देने वाली हैं और यह दर्शाती हैं कि सही इलाज, सकारात्मक सोच और समर्थन से कैंसर को हराया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...