Home उत्तर प्रदेश यूपी सीएम ने 60,244 चुने गए पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा- ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा…
उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम ने 60,244 चुने गए पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा- ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा…

Share
60,244 चुने गए पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा
60,244 चुने गए पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा
Share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 चुने गए पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे।

अमित शाह और सीएम योगी – image source- Google

यूपी सीएम ने भगवान राम की प्रतिमा भेंटकर गृहमंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई मंत्री मौजूद रहे। यूपी पुलिस के 60,244 नव चयनित कांस्टेबलों को सलाह देते हुए सीएम योगी ने कहा कि, ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा जीवन में उतना कम खून बहाने की जरूरत होगी। पुलिस को अच्छा व्यवहार भी अपनाना होगा, अगर कुम्भ में हम ये कर सकते हैं तो अब भी कर सकते हैं. कुम्भ में हमारी पुलिस की तारीफ हुई।

अमित शाह और सीएम योगी – image source- Google

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछले 8 साल में साढ़े 8 लाख से अधिक नियुक्ति दी गई है। आज 60244 लोग को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा, पीएम मोदी ने कहा था स्मार्ट पुलिसिंग आज की आवश्यकता है, उसी को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस भर्ती की प्रक्रिया की। वहीं सीएम योगी ने कहा कि, साल 2017 के पहले भाई-भतीजावाद था, बिना पैसे के नौकरी नहीं मिलती थी पर अब ये गए दिन की बात हुई। अब आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए नौकरी दी जा रही, हमने अपने कार्यकाल में 216000 भर्ती की। आज यूपी में 8 नए फॉरेंसिक लैब बनकर तैयार हो गए हैं। 6 पर काम हो रहा है। सभी 75 जनपद में साइबर थाने हैं।

सीएम योगी – image source- Google

नियुक्ति पत्र बांटने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, दंगों का घर माना जाने वाला यूपी अब दंगा मुक्त हो चुका है। यूपी पुलिस सबसे बड़ा पुलिस बल है, अलग-अलग सरकारों में यहां कानून व्यवस्था बिगड़ी थी, लेकिन 2017 में सीएम योगी ने आकर यहां व्यवस्था सुधारी है। दंगों का घर माना जाने वाला यूपी आज दंगा मुक्त होगा चुका है। आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता। पिछले 11 साल के अदंर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। गैस सिलिंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, किसान को छह हजार रुपये सालाना देकर एक नया उजाला देने का काम किया है। जब नरेंद्र मोदी आए तब देश अर्थतंत्र में 11वें नंबर पर था। आज हम चौथे नंबर पर हैं। 2027 तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा। 

अमित शाह – image source- Google

साल 2014 में देश में बेहतरी के तमाम काम शुरू हुए, तब यहां यूपी में लेकिन कुछ नहीं होता था। 3 साल बाद 2017 में सीएम योगी के आने से यहां बेहतरी की शुरुआत हुई। अतंरिक्ष के क्षेत्र में हम सोच नहीं सकते थे, कि भारत कभी वहां पहुंचेगा। लेकिन हम चंद्रमा के उस हिस्से पर पहुंचे जहां पूरे विश्व में कोई नहीं पहुंचा। आज अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर बन चुका है। शाह ने कहा कि, सोमनाथ मंदिर सोने का बनेगा। वक्फ बोर्ड से आज कोई कानी पाई भी नहीं चुरा सकता। वक्फ कानून से रोका गया है। आखिर में नवचयनित सिपाहियों से कहा कि, आप सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए। गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए। ऐसा काम कीजिए।

अमित शाह – image source- Google

यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे। मोदी सरकार में देश सुरक्षित हुआ है। पहले 11 जिलों में नक्सलवाद हावी थी। आज सिर्फ तीन जिले बचे हैं। मेरी बात याद रखना 31 मार्च 2026 को हम देश को नक्सलवाद मुक्त कर देंगे। कांग्रेस शासन में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। मोदी के शासन के तीन बार प्रयास हुआ। उरी में हमला किया तो सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा किया तो हमने एयर स्ट्राइक किया। पहलगाम में हमला किया तो आपरेशन सिंदूर से हमने उनके मुख्यालय को जमीन में मिला दिया। जहां पर बैठकर वो इंटरव्यू देते थे, वहां से रोने के उनके वीडियो सामने आ रहे हैं।

अमित शाह – image source- Google

इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज इन 60244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है। आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यूपी में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून न्यवस्था बिगड़ती गई। लेकिन, फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ सीएम बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ।

अमित शाह – image source- Google

आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां है। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतुष्टि देखकर काफी सुकून मिला। आज आपको भरोसे के साथ कह रहे हैं जब 2047 में हमारा देश सबसे ऊपर होगा। इसमें यूपी का अहम योगदान होगा। चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, महिला हो, पुरुष हो, आज सभी को बिना भेदभाव पुलिस भर्ती में मौका मिला है। आप सभी लोग यह ध्यान रखना ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा। अच्छी पुलिस का उदाहरण बनने की सीख दी। पहले पैसा दिए बिना किसी की चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारर्दशिता के साथ भर्ती की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेश

यूपी में श्रम आयुक्त का पद अब भी खाली, नई नियुक्ति के बाद भी नहीं संभाला कार्यभार

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग में शीर्ष प्रशासनिक...