Home Uncategorized यूपी में दो दिनों तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बरेली में IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत तो गोरखपुर में करेंगी आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
Uncategorized

यूपी में दो दिनों तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बरेली में IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत तो गोरखपुर में करेंगी आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण

Share
यूपी में दो दिनों तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
यूपी में दो दिनों तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Share

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर उतरीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल और यूपी सीएम image source Google

जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और मेधावी छात्रों को पदक और उपाधियां देंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूपी सीएम image source Google

इसके बाद वो गोरखपुर रवाना होंगी, जहां शाम को AIIMS गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वहीं 1 जुलाई को यानि कल राष्ट्रपति गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी और आरोग्यधाम सोनबरसा में विभिन्न शैक्षणिक व स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगी। बता दें कि, राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार पद संभालने के बाद गोरखपुर आ रही हैं। इस दौरे के दौरान जिसमें राष्ट्रपति दो दिन में लगभग 129 किलोमीटर की सड़क यात्रा करेंगी। जिसको लेकर सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं और यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। यह दौरा प्रदेश के आयुष, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

यूपी सीएम image source Google

बताते चलें कि, मुख्यमंत्री योगी महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एक जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन और उनके कार्यक्रमों से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया था। इसके बाद समीक्षा बैठक भी की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, एक जुलाई को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होने वाले लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को भव्य और यादगार बनाया जाए। क्योंकि, एक जुलाई को राष्ट्रपति एमजीयूजी में अकादमिक भवन, आडिटोरियम और पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण तथा गर्ल्स हास्टल का शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति का आगमन इस विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण अवसर है, इसलिए तैयारियां भी उसी के हिसाब से होनी चाहिए।

यूपी सीएम image source Google

निरीक्षण के बाद एमजीयूजी के गेस्ट हाउस में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि इसके लोकार्पण को अभी चार साल भी पूरा नहीं हुआ है और इस अंतराल में यहां दूसरी बार राष्ट्रपति आने वाली हैं। एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम को 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सानिध्य में हुए विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह की ही तरह शानदार बनाया जाए। एमजीयूजी को लगातार मिल रहीं उपलब्धियों में राष्ट्रपति का कार्यक्रम इस विश्वविद्यालय को और प्रगति करने में प्रेरणादायी होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के लिए की जा रही व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सुविधाजनक होना चाहिए।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...

Uncategorized

परीक्षा में नंबर नहीं, मानसिक शांति जरूरी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के 9वें...

सोफी मोलिनी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, भारत दौरे से नेतृत्व संभालती हुई
Uncategorized

क्रिकेट जगत में खलबली, एलिसा हीली ने छोड़ी कप्तानी और संन्यास का किया ऐलान, अब यह स्टार ऑलराउंडर बनी नई बॉस!

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को मिली नई कप्तान! स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिनी...