Home बॉलीवुड ‘बॉर्डर-2’ के नए ट्रिब्यूट ट्रेलर ने फिल्म की कहानी का सबसे इमोशनल राज़ खोल दिया। जानिए क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड

‘बॉर्डर-2’ के नए ट्रिब्यूट ट्रेलर ने फिल्म की कहानी का सबसे इमोशनल राज़ खोल दिया। जानिए क्या है पूरा मामला?

Share
बॉर्डर 2’ के नए ट्रिब्यूट ट्रेलर ने फिल्म की कहानी का सबसे इमोशनल राज़ खोल दिया। जानिए क्या है पूरा मामला
Share

लखनऊ: 20 जनवरी को रिलीज़ हुए बॉर्डर 2’ के ट्रिब्यूट ट्रेलर ने दर्शकों के बीच ज़बरदस्त चर्चा छेड़ दी है। मेकर्स ने इस ट्रेलर के ज़रिए फिल्म की कहानी का एक बड़ा और बेहद भावुक पहलू सामने ला दिया है, जिसे अब तक छुपाकर रखा गया था।

दरअसल, पिछले हफ्ते आए ट्रेलर में सनी देओल को एक शहीद का पार्थिव शरीर लाते हुए दिखाया गया था। ताबूत पर लिखा नाम था कैप्टन अंगद सिंह कलेर। उस वक्त यह साफ़ नहीं हो पाया था कि अंगद आखिर हैं कौन।

लेकिन अब सामने आए नए ट्रिब्यूट ट्रेलर में कहानी की परतें खुलती नज़र आती हैं। ट्रेलर में मोना सिंह रोती-बिलखती दिखाई देती हैं, चारों ओर मातम का माहौल है। फिल्म में मोना सिंह, सनी देओल के किरदार लेफ्टिनेंट कर्नल फ़तेह सिंह कलेर की पत्नी बनी हैं। वहीं, अंगद सिंह कलेर उनका बेटा है, जो जंग में शहीद हो चुका है।

मेकर्स इस अहम खुलासे को फिल्म की रिलीज़ से पहले सामने नहीं लाना चाहते थे। यही वजह है कि अंगद का किरदार न तो टीज़र में था और न ही पहले दोनों ट्रेलर्स में। लेकिन नए ट्रेलर में मोना सिंह के कुछ सेकेंड के इमोशनल सीन ने पूरा राज़ खोल दिया। फिलहाल इंटरनेट पर इसी थ्योरी की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है।

ग्लेन पॉवेल की कॉमेडी फिल्म में मैडलन क्लाइन की एंट्री

यूनिवर्सल स्टूडियोज़ की अगली कॉमेडी फिल्म को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस फिल्म में ग्लेन पॉवेल मेल लीड के तौर पर नज़र आएंगे। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, फीमेल लीड के रोल में मैडलन क्लाइन को कास्ट किया गया है। इसके अलावा क्रिस्टीन मिलियोटी भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म को जड एपटो डायरेक्ट कर रहे हैं और यह 5 फरवरी 2027 को रिलीज़ होगी।

क्या अगले साल राम नवमी पर रिलीज़ होगी ‘वाराणसी’?

SS राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टपोन होने की अफवाहें चल रही थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म अब 2028 में आएगी।
हालांकि, 123 तेलुगु की रिपोर्ट इन दावों को खारिज करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस राम नवमी यानी 26 मार्च को राजामौली फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे। वहीं, फिल्म राम नवमी 2027 (9 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

‘धुरंधर-2’ में विकी कौशल का खास कैमियो!

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में ही यह इशारा मिल गया था कि फिल्म का कनेक्शन विकी कौशल की ‘उरी’ से जुड़ा है। अब खबर है कि ‘धुरंधर 2’ में विकी कौशल अपने पॉपुलर किरदार मेजर विहान शेरगिल के रूप में नज़र आएंगे।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, विकी फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो करेंगे। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि विकी का हिस्सा पिछले साल ही शूट हो चुका है। माना जा रहा है कि इससे आदित्य धर एक बड़े ‘धुरंधर यूनिवर्स’ की नींव रख सकते हैं।

400 करोड़ में बन रही पीएम मोदी की बायोपिक ‘मां वंदे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘मां वंदे’ भी सुर्खियों में है। फिल्म में पीएम मोदी का किरदार मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन निभा रहे हैं। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये है।

फिल्म की शूटिंग ARRI Alexa 265 कैमरे से हो रही है, जिस पर ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी मशहूर सीरीज़ भी शूट की गई थी।
22 जनवरी से इसका दूसरा शेड्यूल कश्मीर में शुरू हो रहा है। फिल्म में पीएम की मां स्वर्गीय हीरा बेन का रोल रवीना टंडन निभा रही हैं।
‘बाहुबली’ फेम KK सेंथिल कुमार इसके सिनेमैटोग्राफर हैं, जबकि KGF और ‘सलार’ वाले रवि बसरूर म्यूजिक दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार CH कर रहे हैं

आगे भी पढ़े: कानपुर में पंकज चौधरी का मेगा शो, BJP का दमदार प्रदर्शन

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles