Home लखनऊ अमित शाह का यूपी को महामंत्र, एक बार फिर खिलाओ कमल, विरोधियों के गढ़ में जाकर ललकारा
लखनऊ

अमित शाह का यूपी को महामंत्र, एक बार फिर खिलाओ कमल, विरोधियों के गढ़ में जाकर ललकारा

Share
यूपी दिवस समारोह में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
#image_title
Share

लखनऊ: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से भावनात्मक और निर्णायक अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर वंशवादी पार्टियों को पूरी तरह नकार दें और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाएं।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और देश की सुरक्षा के लिए प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की बीजेपी सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चाहे कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी-ये दल उत्तर प्रदेश का कल्याण नहीं कर सकते। प्रदेश का वास्तविक विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।

लेबर सोर्स से इकोनॉमी का फोर्स स्टेट बना यूपी

गृह मंत्री ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश को “लेबर सोर्स स्टेट” कहा जाता था, लेकिन आज यह भारत की अर्थव्यवस्था का “फोर्स स्टेट” बन चुका है। उत्तर प्रदेश अब देश का फूड बास्केट बन गया है और कृषि, उद्योग व निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश की कृषि विकास दर 17 प्रतिशत रही है और देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। गन्ना और एथेनॉल उत्पादन में भी प्रदेश देश में नंबर-1 है।

मोदी-योगी सरकार ने विकास की हर संभावना को तराशा

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की विकास क्षमता को पूरी तरह निखारा है। पूरे प्रदेश को नेशनल हाईवे नेटवर्क से जोड़ा गया है और आज उत्तर प्रदेश वह राज्य है जहां देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित किया गया है, जहां ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। आईटी निर्यात 82 हजार करोड़ रुपये को पार कर चुका है और सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर व इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार

गृह मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार हुआ है और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है। डकैती की घटनाओं में 94 प्रतिशत और लूट में 82 प्रतिशत तक की कमी आई है। सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत हुई है और कनेक्टिविटी में भी बड़ा सुधार हुआ है।

गरीब, युवा और महिलाओं के लिए बड़ी योजनाएं

अमित शाह ने बताया कि अब तक 62 लाख गरीबों को पक्का घर दिया गया है और एक करोड़ से अधिक महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। हर साल एक लाख युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त और गारंटी-मुक्त लोन दिया जा रहा है, जिसमें 10 प्रतिशत अनुदान भी शामिल है।

ODOP से बदली जिलों की पहचान

गृह मंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना को उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 2017 में इस योजना की कल्पना की गई थी और आज यह पूरे देश में मॉडल बन चुकी है। इससे कारीगरों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

राम मंदिर से प्रेरणा स्थल तक

अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा होना ऐतिहासिक क्षण है, जिसका देश सदियों से इंतजार कर रहा था। प्रयागराज महाकुंभ ने सनातन संस्कृति की पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है। उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की भी सराहना की, जहां कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था और आज यह प्रेरणा का केंद्र बन चुका है

2047 तक विकसित भारत का इंजन बनेगा यूपी

अमित शाह ने विश्वास जताया कि जब 15 अगस्त 2047 को आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब उत्तर प्रदेश एक पूर्ण विकसित राज्य बनकर विकसित भारत का अहम स्तंभ होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

आगे भी पढ़े: 26 जनवरी से पहले आतंकी साजिश का अलर्ट, दिल्ली हाई अलर्ट पर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
News image showing Lucknow Development Authority building on the left and a fire with flames on the right; red caption bar overlays the bottom with Hindi text.
लखनऊ

अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA का बड़ा एक्शन, 15 दिन में जवाब दो, वरना होगी कार्रवाई

The journalist News (Lucknow): लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए चर्चित अग्निकांड...