Home बॉलीवुड जेल से बाहर आते ही फिर फँसे विक्रम भट्ट, बेटी कृष्णा भी लपेटे में, 13.5 करोड़ के फ्रॉड ने हिलाया बॉलीवुड
बॉलीवुड

जेल से बाहर आते ही फिर फँसे विक्रम भट्ट, बेटी कृष्णा भी लपेटे में, 13.5 करोड़ के फ्रॉड ने हिलाया बॉलीवुड

Share
फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट पर 13.5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, EOW जांच में जुटी
#image_title
Share

फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी बेटी कृष्णा भट्ट का नाम भी इसमें शामिल है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ 13.5 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

शिकायत दर्ज होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता कारोबारी का आरोप है कि विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट ने उन्हें फिल्म प्रोजेक्ट्स और अन्य बिजनेस वेंचर्स में निवेश करने के लिए राजी किया। इसके बदले उन्हें भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया गया।

हालांकि, निवेश के बाद न तो कोई तय लाभ मिला और न ही वादे पूरे किए गए। जब लंबे समय तक रकम वापस नहीं हुई, तो कारोबारी ने पुलिस का रुख किया।

पहले भी विवादों में फंस चुके हैं विक्रम भट्ट

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब दिसंबर 2025 में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को राजस्थान पुलिस ने एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था।

उस केस में उन पर करीब 30 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगा था। बताया गया था कि गिरफ्तारी मुंबई से की गई थी और बाद में उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत उदयपुर ले जाया गया।

राजस्थान केस की जांच में क्या हुआ था?

राजस्थान मामले में गिरफ्तारी के बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की मेडिकल जांच कराई गई थी। जांच एजेंसियों ने उस केस में दस्तावेजी सबूतों, पैसों के लेन-देन और धन के प्रवाह (Money Trail) की बारीकी से जांच शुरू की थी।

अब मुंबई में दर्ज नए केस के साथ, विक्रम भट्ट की कानूनी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

आगे भी पढ़े: अमित शाह का यूपी को महामंत्र, एक बार फिर खिलाओ कमल, विरोधियों के गढ़ में जाकर ललकारा

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बॉलीवुड

‘एक शानदार सफर’ कहकर अरिजित सिंह ने गानों से ली विदाई

भारतीय संगीत जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों...

बॉलीवुड

Border 2: सनी देओल ने शहीद निर्मलजीत सिंह के परिवार से की मुलाकात, बोले ‘यह मेरे लिए गर्व और खुशी का पल’

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में देशभक्ति का जबरदस्त माहौल बना...