Home Uncategorized अजित पवार का आखिरी सफर, कल बारामती में अंतिम संस्कार, बिना सिर के शव को देख कांप उठी चश्मदीद की रूह
Uncategorized

अजित पवार का आखिरी सफर, कल बारामती में अंतिम संस्कार, बिना सिर के शव को देख कांप उठी चश्मदीद की रूह

Share
बारामती विमान हादसा, अजित पवार का निधन, अंतिम संस्कार की तैयारी
Share

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार (66) का निधन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार अन्य चार लोगों की भी जान चली गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब अजित पवार और अन्य यात्रियों को ले जा रहा चार्टर विमान रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया।

कल 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार (29 जनवरी) को सुबह 11 बजे बारामती में किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान में रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात कर गहरा दुख जताया। शरद पवार इस समय बारामती के अस्पताल में मौजूद हैं, जहां सभी मृतकों के पार्थिव शरीर रखे गए हैं।

अस्पताल पहुंचे शरद पवार

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है और माहौल शोकपूर्ण बना हुआ है।

हादसे में जान गंवाने वाले

इस विमान हादसे में अजित पवार के अलावा

  • विदिप जाधव
  • पिंकी माली
  • सुमित कपूर
  • शंभवी पाठक

की भी मौत हुई है। विमान सुबह 8:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल) के अनुसार, अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

जांच शुरू

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम दिल्ली से बारामती रवाना हो चुकी है। DGCA ने भी हादसे की औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं।

लोकसभा में श्रद्धांजलि

लोकसभा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और पूर्व सांसद अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देशभर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आगे भी पढ़े: सात साल का इश्क, दो महीने की शादी और खौफनाक अंत, बरेली में बेवफा पत्नी की खूनी साजिश

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...