Home मनोरंजन चमकीला के बाद फिर धमाका! दिलजीत-इम्तियाज की फिल्म की रिलीज डेट आउट
मनोरंजन

चमकीला के बाद फिर धमाका! दिलजीत-इम्तियाज की फिल्म की रिलीज डेट आउट

Share
इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ अपकमिंग फिल्म की तैयारी करते हुए
Share

मनोरंजन: जब वी मेट’ और ‘हाइवे’ जैसी यादगार फिल्में देने वाले निर्देशक इम्तियाज अली एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने आ रहे हैं। इस बार उनके साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है और यह इसी साल 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस फिल्म में दिलजीत और शरवरी के अलावा नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह इस वक्त पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है।

कौन कर रहा है फिल्म का निर्देशन?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इम्तियाज अली की तस्वीर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। फिलहाल फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि इसके लेखक और निर्देशक खुद इम्तियाज अली हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक रोमांटिक कहानी होगी, जिसमें हल्का-फुल्का कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज की जाएगी।

गानों से भी बंधेंगी उम्मीदें

फिल्म का म्यूजिक खास होने वाला है। इसके गानों के बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत दिया है ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने। इससे पहले यह जोड़ी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है।

इम्तियाज और दिलजीत की पुरानी केमिस्ट्री

इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ इससे पहले फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में साथ काम कर चुके हैं। उस फिल्म में दिलजीत की एक्टिंग और म्यूजिक को खूब सराहना मिली थी। अब एक बार फिर यह जोड़ी बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने को तैयार है।

आगे भी पढ़े: क्रिकेट जगत में खलबली, एलिसा हीली ने छोड़ी कप्तानी और संन्यास का किया ऐलान, अब यह स्टार ऑलराउंडर बनी नई बॉस!

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...

बॉलीवुडमनोरंजन

एयरपोर्ट पर पति-पत्नी बने नुपुर-स्टेबिन की पहली झलक

नुपुर सानन और सिंगर स्टेबिन बेन अब शादीशुदा ज़िंदगी की शुरुआत कर...

मनोरंजन

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की न्यूबॉर्न बेबी संग AI तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों एक...