Home जॉब्स युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर होगी भर्ती…
जॉब्स

युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर होगी भर्ती…

Share
बिहार पुलिस में भर्ती
बिहार पुलिस में भर्ती
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

बिहार सरकार युवाओं के लिए नौकरी के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो गई है। केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) के तहत होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।

दो चरणों में होगा आवेदन

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन दो चरणों में होगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना जरुरी है। दरअसल, इस भर्ती में कुल 19,838 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें अनारक्षित (General) के 7,935 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1,983 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 3,174 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के 199 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 3,571 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के 2,381 पद, पिछड़े वर्ग की महिलाएं के 595 पद, महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के 6,717 पद, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के 397 पद रहेंगे।

10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक

बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं तक की शिक्षा बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाण-पत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यताएं भी इस पद के लिए लागू होंगी। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर अपडेट लेते रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
MSDU Azamgarh campus with a red banner announcing 100+ teaching hires from professor to assistant professor (news image).
जॉब्स

MSDU आजमगढ़ में 100+ शिक्षकों की बंपर भर्ती, प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक निकली वैकेंसी

The Journalist News (Lucknow): पूर्वांचल में सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी की तैयारी...

Entrance gate of Acharya Narendra Dev University of Agriculture & Technology in Ayodhya, with a red news ticker banner announcing recruitment at the bottom
जॉब्स

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन

The Journalist News (Lucknow): सरकारी विश्वविद्यालय में शिक्षकीय और अन्य प्रतिष्ठित पदों...

जॉब्सशिक्षा

आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य रिजल्ट जारी, मचा हड़कंप

लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और चिकित्सालयों में प्राचार्य पद...