Home जॉब्स अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन
जॉब्स

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन

Share
Entrance gate of Acharya Narendra Dev University of Agriculture & Technology in Ayodhya, with a red news ticker banner announcing recruitment at the bottom
Source: X (Twitter)
Share

The Journalist News (Lucknow): सरकारी विश्वविद्यालय में शिक्षकीय और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (एंडुआट), कुमारगंज, अयोध्या ने वर्ष 2026 के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, निदेशक और मेडिकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर योग्य भारतीय अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कई विभागों में होगी नियुक्ति

विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापनों के अनुसार प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर कम्युनिटी साइंस, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, हॉर्टिकल्चर, फिशरीज सहित विभिन्न विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्न संस्थानों और विभागों में भी पद भरे जाएंगे

  • कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस
  • कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर
  • डायरेक्टोरेट ऑफ एक्सटेंशन
  • डायरेक्टर एग्रीकल्चरल एक्सपेरिमेंट स्टेशन (DAES)
  • डायरेक्टर एक्सटेंशन
  • मेडिकल ऑफिसर

इन पदों के लिए अलग-अलग पात्रता और अनुभव निर्धारित किए गए हैं।

Female students in a science lab examine bundles of dried rice stalks arranged on a long table, with microscopes and charts on the walls behind them.
Source X Twitter

11 अलग-अलग विज्ञापन जारी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 से 11/2026 तक अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इन अधिसूचनाओं में निम्न पद शामिल हैं

  • प्रोफेसर
  • एसोसिएट प्रोफेसर
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस)
  • प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर (कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर)
  • एसोसिएट प्रोफेसर एवं समकक्ष (डायरेक्टोरेट ऑफ एक्सटेंशन)
  • डायरेक्टर एग्रीकल्चरल एक्सपेरिमेंट स्टेशन (DAES)
  • डायरेक्टर एक्सटेंशन
  • मेडिकल ऑफिसर

उम्मीदवार अपने इच्छित पद के अनुसार संबंधित विज्ञापन का अध्ययन कर आवेदन कर सकते हैं।

आगे पढ़िए: रेलवे में नौकरी पाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी भर्ती प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की समीक्षा

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शिक्षकीय पदों के लिए संबंधित विषय में पीएचडी (PhD) होना अनिवार्य है। इसके साथ निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अध्यापन एवं शोध अनुभव तथा यूजीसी विनियम-2018 के अनुरूप शोध स्कोर भी जरूरी होगा। वहीं अन्य पदों के लिए पात्रता और अनुभव संबंधित विज्ञापन में अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरने का अनुरोध किया है। आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र, दस्तावेज और निर्धारित आवेदन शुल्क संलग्न करना होगा। पूरे आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले विश्वविद्यालय के निर्धारित पते पर भेजना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, पात्रता, रिक्तियों का विवरण, आवेदन प्रारूप और विस्तृत अधिसूचनाएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
MSDU Azamgarh campus with a red banner announcing 100+ teaching hires from professor to assistant professor (news image).
जॉब्स

MSDU आजमगढ़ में 100+ शिक्षकों की बंपर भर्ती, प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक निकली वैकेंसी

The Journalist News (Lucknow): पूर्वांचल में सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी की तैयारी...

जॉब्सशिक्षा

आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य रिजल्ट जारी, मचा हड़कंप

लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और चिकित्सालयों में प्राचार्य पद...

UP Homeguard recruitment 41,424 posts
जॉब्स

यूपी होमगार्ड में 41,424 पदों पर बंपर भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के...