Home मनोरंजन मेलबर्न कॉन्सर्ट: नेहा ने ट्रोलर्स से कहा- एक बार भी यह पूछा कि उनके आर उनके बैंड के साथ वहां पर क्या हुआ था…
मनोरंजन

मेलबर्न कॉन्सर्ट: नेहा ने ट्रोलर्स से कहा- एक बार भी यह पूछा कि उनके आर उनके बैंड के साथ वहां पर क्या हुआ था…

Share
सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद
सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, पिछले हफ्ते मेलबर्न में आयोजित एक कॉन्सर्ट में नेहा तीन घंटे देरी से पहुंची थीं।

मेलबर्न कॉन्सर्ट के दौरान उनके और उनकी टीम के साथ …

नेहा के इस बर्ताव और गौरजिम्मेदाराना रवैये को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया जिसके बाद नेहा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी जारी किया था। देरी से पहुंचने को लेकर बात करते हुए नेहा ने मेलबर्न कॉन्सर्ट के दौरान उनके और उनकी टीम के साथ हुए बुरे व्यवहार के बारे में बताया।

जब बात मेरे नाम पर आई, तो मुझे बोलना पड़ा

नेहा ने अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट की पहली स्लाइड में लिखा, ”उन्होंने कहा कि वह 3 घंटे देरी से आईं, लेकिन क्या उन्होंने एक बार भी यह पूछा कि उनके आर उनके बैंड के साथ वहां पर क्या हुआ था। जब मैंने स्टेज पर बात की तो मैंने किसी को भी नहीं बताया कि हमारे साथ क्या हुआ क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि किसी को नुकसान पहुंचे। क्योंकि मैं कौन होती हूं किसी को सजा देने वाली, लेकिन जब बात मेरे नाम पर आई, तो मुझे बोलना पड़ा।”

दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ्त में परफॉर्म किया था…

नेहा ने इंस्टाग्राम की दूसरी स्लाइड में लिखा, “क्या आप लोग यह जानते हैं कि मैंने मेलबर्न के दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ्त में परफॉर्म किया था? यहां तक कि ऑर्गनाइजर्स मेरे और दूसरों के पैसे लेकर तक भाग गए। वहां पर मेरे बैंड को खाना, पानी और होटल्स तक नहीं दिया गया। मेरे पति और उनके साथियों ने उन्हें खाना पहुंचाया। इसके बावजूद हम स्टेज पर गए और बिना किसी आराम के शो किया क्योंकि वहां मेरे फैंस घंटों से मेरा इंतजार कर रहे थे।”

साउंड वेंडर को पैसे नहीं दिए गए थे …

नेहा ने तीसरी इंस्टाग्राम स्लाइट में लिखा, “क्या आपको पता है कि हमारे साउंड चेक में कई घंटे की देरी हुई क्योंकि साउंड वेंडर को पैसे नहीं दिए गए थे और यही वजह है कि उन्होंने साउंड चालू करने से इनकार कर दिया था। जब इतनी देरी के बाद हमारा साउंड चेक शुरू हुआ, तो मैं इवेंट तक नहीं पहुंच सकी और हमें यह भी नहीं पता था कि कॉन्सर्ट होगा या वहीं क्योंकि ऑर्गनाइजर्स ने मेरे मैनेजर के फोन उठाने बंद कर दिए थे क्योंकि वे सभी से दूर भाग रहे थे। हालांकि, अभी भी शेयर करने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी होगा।”

उन सभी के स्पोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद …

नेहा ने इंस्टाग्राम पोस्ट की अपनी चैथी स्लाइड में लिखा, ”मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहूंगी, जो मेरे साथ अच्छे से पेश आए। साथ ही मैं उन सभी की कोशिशों की प्रशंसा करती हूं, जिन्होंने मेरी स्थिति को सुधारने में कोशिश की। मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने उस दिन मेरा कॉन्सर्ट अटेंड किया और मेरे साथ रोए भी और साथ ही दिल खोलकर मेरे साथ डांस भी किया। मैं तहे दिल से कहीं ज्यादा उन सभी के स्पोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद करती हूं। धन्यवाद…”

https://www.instagram.com/p/DHs4gPPIUKY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...