Home मनोरंजन 29 अप्रैल 2020 को ही हुई थी इरफान खान की मौत, 4 साल बाद वेब सीरीज़ ‘फैमिली मैन’ के एक्टर रोहित बसफोर पाए गए मृत…
मनोरंजन

29 अप्रैल 2020 को ही हुई थी इरफान खान की मौत, 4 साल बाद वेब सीरीज़ ‘फैमिली मैन’ के एक्टर रोहित बसफोर पाए गए मृत…

Share
वेब सीरीज़ 'फैमिली मैन' के एक्टर रोहित बसफोर पाए गए मृत
वेब सीरीज़ 'फैमिली मैन' के एक्टर रोहित बसफोर पाए गए मृत
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

साल 2020 में आज के ही दिन सिनेमा जगत ने एक अनमोल सितारा इरफान खान को खो दिया था। वहीं आज इरफान की मौत के दिन ही ठीक 4 साल बाद मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज़ ‘फैमिली मैन’ सीजन 3 में अपने दमदार किरदार की वजह से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले एक्टर रोहित बसफोर झरने में मृत पाए गए।

दरअसल, रोहित रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ असम के गरभंगा जंगल में घूमने गए थे, रोहित दोपहर करीब 12:30 बजे घर से अपने परिजनों को छोटी सी ट्रिप पर जाने का बताने को लेकर निकले थे। लेकिन पूरा दिन बीतने के बाद जब रोहित से सम्पर्क नहीं हो सका तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच एक दोस्त ने परिवार को एक दुर्घटना के बारे में बताया। इधर, रोहित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहित बासफोर की अचानक मौत से परिवार सदमे में है।

परिजनों ने एसडीआरएफ से कॉन्टेक्ट किया, औऱ रोहित के शव को बरामद किया और जांच के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो रोहित के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के शरीर पर कई चोटें थीं, जिनमें सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों पर घाव थे। परिवार ने रोहित की हत्या का शक भी जताया है।

परिवार के मुताबिक अभिनेता का हाल ही में एक पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था और जिसके बाद रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर से रोहित की जान को खतरा था। परिजनों ने एक जिम मालिक अमरदीप पर शक जताया है। जिसने कथित तौर पर रोहित को ट्रिप के लिए इनवाइट किया था। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं और इनकी तलाश जारी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...