Home दुनिया क्या खत्म होने वाला है रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध, या पुतिन का “नाटक”..?
दुनिया

क्या खत्म होने वाला है रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध, या पुतिन का “नाटक”..?

Share
रूस और यूक्रेन युद्ध
रूस और यूक्रेन युद्ध
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध ने पिछले तीन सालों से तबाही मचा रखी है। बीते कुछ दिनों में कई बड़ी घटनाएं हुईं। दरअसल, 5-6 मई की रात रूस की राजधानी मॉस्को पर 19 ड्रोन हमलों की कोशिश की गई, लेकिन इसे रूस रोकने में कामयाब रहा।

मॉस्को के चार बड़े हवाई अड्डे बंद

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इससे जुड़ा दावा किया कि, ये दूसरी रात थी जब मॉस्को को निशाना बनाया। रूस का कहना है कि, उनके हवाई रक्षा बलों के सामने ये ड्रोन किसी काम के नहीं। एक ड्रोन का मलबा मॉस्को की महत्वपूर्ण सड़क काशिरस्कोये हाईवे पर गिरा, जहां राहत बचाव की टीमें काम कर रही हैं। हालांकि, इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इन हमलों की वजह से मॉस्को के चार बड़े हवाई अड्डे वनुकोवो, डोमोडेडोवो, झुकोव्स्की और शेरेमेत्येवो कुछ देर के लिए बंद करने पड़े।

‘मानवीय युद्धविराम’ का ऐलान

हालांकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 8 मई की आधी से 11 मई की आधी रात तक ‘मानवीय युद्धविराम’ का ऐलान किया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 मई को पुतिन के तीन दिन के युद्धविराम की तारीफ की। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे ‘नाटक’ करार देते हुए खारिज कर दिया। जेलेंस्की ने कहा कि, रूस इस तरह की छोटी-मोटी घोषणाओं से दुनिया को बेवकूफ बनाता है और इसका कोई इरादा नहीं रखता। साथ ही जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि, रूस विक्ट्री डे के आसपास ‘आगजनी, विस्फोट या अन्य उकसावे’ की साजिश रच सकता है और इसका ठीकरा यूक्रेन पर फोड़ सकता है।

यूक्रेनी सेना ने रिल्स्क कस्बे में एक पावर सबस्टेशन पर हमला किया

इसे लेकर यूक्रेन ने भी रूस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना ने रिल्स्क कस्बे में एक पावर सबस्टेशन पर हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हुए और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरी तरफ, रूस का दावा है कि, उसने कुर्स्क में यूक्रेन की घुसपैठ को नाकाम कर दिया, लेकिन जेलेंस्की कहते हैं कि उनकी सेना कुर्स्क और बेलगोरोद में अब भी सक्रिय है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 मई को कहा कि यूरोपीय संघ के नेता उनसे बार-बार पुतिन से बात करने की गुजारिश कर रहे हैं, क्योंकि पुतिन उनकी कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे।

इधर ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि, अगर वो सत्ता में होते तो ये युद्ध शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि, रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता हो सकता है और वो इसके ‘काफी करीब’ हैं. हालांकि, ट्रंप ने 26 अप्रैल को ये भी कहा कि, पुतिन शायद उन्हें ‘उल्लू बना रहे हैं’ और युद्ध खत्म करने में उनकी दिलचस्पी नहीं है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Prime Minister Modi and a Slovak official shake hands in front of EU and national flags, with a Hindi news ticker stating Slovakia ने UNSC में भारत की दावेदारी का किया समर्थन.
दुनिया

स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की दावेदारी का किया समर्थन, PM मोदी को बताया ‘राजनीतिक चमत्कार’

The Journalist News Lucknow: प्रधानमंत्री Narendra Modi की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान...

Indian PM Narendra Modi greets guests on a red carpet at a Slovakia welcome event, with dancers in traditional attire nearby.
दुनिया

Slovakia में गूंजा ‘महादेव’ का कीर्तन, भारतीय संस्कृति के आगे झुका यूरोप

The Journalist News Lucknow: स्लोवाकिया में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भारतीय संस्कृति और...

France's President Macron and India's PM Modi shake hands at a formal event, flags behind them and a red Hindi news banner in the foreground.
दुनिया

PM मोदी फ्रांस में करेंगे ‘Bharat Innovates’ का उद्घाटन, दुनिया को दिखेगी भारत की नवाचार शक्ति

The Journalist News Lucknow: प्रधानमंत्री Narendra Modi अपने आगामी फ्रांस दौरे के...