Home मनोरंजन Met Gala 2025: शाहरुख, औऱ गुड न्यूज एक्टर्स ने किया डेब्यू, दिलजीत शाही अंदाज में दिखे, कियारा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर…
मनोरंजन

Met Gala 2025: शाहरुख, औऱ गुड न्यूज एक्टर्स ने किया डेब्यू, दिलजीत शाही अंदाज में दिखे, कियारा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर…

Share
मेट गाला 2025 में शाहरुख, कियारा और दिलजीत ने किया डेब्यू
मेट गाला 2025 में शाहरुख, कियारा और दिलजीत ने किया डेब्यू
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। पहली बार किंग खान फैशन के इस मेगा इवेंट मे शामिल होने पहुंचे थे। शाहरुख खान के साथ ही दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने भी मेट गाला में इस बार डेब्यू किया।

शाहरुख के आउटफिट ने खींचा ध्यान

मेट गाला में दिलजीत ने जहां अमेरिकी-नेपाली डिजाइनर क्लोथ पहने थे तो वहीं कियारा आडवाणी और शाहरुख खान ने भारतीय डिजाइनर के आउटफिट पहना था।  शाहरुख खान ने मेट गाला के डेब्यू के लिए मशहूर भारतीय डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया ब्लैक फ्लोर लेंथ कोट, ब्लैक टी-शर्ट और पैंट कैरी किया था। उनके हाथ में एक छड़ी और कई डायमंड ज्वैलरी थी। उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया, शाहरुख खान के लुक की बात करें तो उन्होंने हाथ में कई डायमंड रिंग के साथ ही घड़ी और गले में कई नेकलेस पहने थे. एक्टर गले में एक लंबा सा K लिखा हुआ लॉकेट पहने दिखे।

कियारा ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट

इधर, कियारा आडवाणी मेट गाला में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। मेट गाला में कियारा ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता की तरफ से तैयार की गयी ब्रेवहार्ट्स’, जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक वाली ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस को ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन रंगों से सजाया गया था। गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, चेन के साथ एक हार्ट से जुड़ी थी। ये चेन एक बच्चे और उसके मां के रिश्ते को दर्शा रही थी। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने एक सफेद रंग की काफी लंबी सी ट्रेल भी एड की थी।

दिलजीत ने फिर जीता सबका दिल

वहीं कोशेला म्यूजिक फेस्टिवल और पेरिस फैशन वीक में धमाल मचाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इस साल शाहरुख खान, कियारा आडवाणी के साथ मेट गाला में डेब्यू किया।  दिलजीत दोसांझ साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट के लिए महाराजा बने। प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए गए आउटफिट में सफेद पगड़ी और शाही ड्रेस था। सफेद आउटफिट में दिलजीत दोसांझ बिल्कुल शाही अंदाज में दिखे। उन्होंने पंजाबी अक्षर लिखी हुई सफेद केप पहनी थी। उन्होंने तलवार भी ली हुई थी जो उनके शाही लुक पर चार चांद लगा रही थी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...