Home खेल दिल्ली को अब तीनों मैच हर हाल जीतना जरुरी, जानिए क्या है प्लेऑफ की गणित..?
खेल

दिल्ली को अब तीनों मैच हर हाल जीतना जरुरी, जानिए क्या है प्लेऑफ की गणित..?

Share
आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेगी चार टीमें
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

आईपीएल 2025 में अब खिताबी दावेदार के लिए कुछ ही मैच बचे हुए हैं। सभी टीमों में प्लेऑफ में पहुंचने की होड है। दरअसल, सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया। क्योंकि, टीम को बाकी बचे चार मैचों को जीतना जरुरी था। लेकिन बारिश के कारण दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े। और सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

टॉप 2 में जगह बनाने का मौका

इधर, दिल्ली की टीम के पास अब भी टॉप 2 में जगह बनाने का मौका है। बारिश ने दिल्ली को एक महत्वपूर्ण अंक दिला दिया। जिससे अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उन्हें बाकी बचे तीन मैच हर हाल जीतने होंगे। क्योंकि अब 14 अंक क्वालिफिकेशन के लिए काफी नहीं होगा। छह टीमों के पास 16 या उससे ऊपर अंक अर्जित करने का मौका है। क्योंकि, दिल्ली के तीन मैच बाकी हैं। उन्हें पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का उनके घर में सामना करना है। अगर दिल्ली की टीम 13 अंक हासिल करती है, यानी लगातार तीनों मैच हारती है, तो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

दिल्ली को पंजाब से मुकाबला जीतना जरुरी

दिल्ली का अगला मुकाबला पंजाब से ही है और यह मैच डीसी के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर दिल्ली का सफर 15 अंकों के साथ समाप्त होता है, तो यह टीम चाहेगी कि मुंबई इंडियंस गुजरात और पंजाब दोनों को हरा दे। संयोग से दिल्ली के भी अगले दो मुकाबले वाली यही दो टीमें हैं। इसके साथ ही दिल्ली यह भी मनाएगा कि, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स एक-एक मैच हार जाएं। अगर दिल्ली की टीम दो मैच जीतने में कामयाब रहती है और इसे 17 अंक मिलते हैं तो केकेआर और पंजाब के साथ उनके अंकबराबर रहेंगे और ये टाई हो सकता है। इस स्थिति में आरसीबी, मुंबई और गुजरात में से कोई दो टीमें 18-18 अंक हासिल करेंगी और शीर्ष स्थान हासिल करने की दावेदार होंगी।

18 नंबरों से बनेगा प्लेऑफ में जगह…

18 अंक भी मुंबई के लिए प्लेऑफ में स्थान बनाने के लिए काफी हैं। क्योंकि पंजाब और दिल्ली या दोनों के खिलाफ एमआई की जीत इन दोनों में किसी एक को 17 अंकों तक सीमित कर देगी। गुजरात के लिए भी 18 अंक पर्याप्त होंगे, भले ही वे दिल्ली और मुंबई के खिलाफ अपने मुकाबले हार जाएं। हालांकि, इस स्थिति में गुजरात को लखनऊ और चेन्नई पर जीत हासिल करनी ही होगी। इस स्थिति में आरसीबी, पंजाब, दिल्ली और मुंबई में से केवल तीन ही उनके बराबर या अधिक अंकों के साथ समाप्त हो सकते हैं, क्योंकि पंजाब, मुंबई और दिल्ली को आपस में ही मुकाबले खेलने हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Promotional poster celebrating IPL 2026 champions with a central trophy, players in blue jerseys, fireworks, and a bold 'CHAMPIONS' headline.
क्रिकेटखेल

अहमदाबाद में RCB का जलवा, लगातार दूसरा IPL खिताब

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...