Home मनोरंजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ‘बिग बी’ ने नहीं किया कमेंट, यूजर्स ने रेखा का नाम लेकर जमकर किया ट्रोल…
मनोरंजन

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ‘बिग बी’ ने नहीं किया कमेंट, यूजर्स ने रेखा का नाम लेकर जमकर किया ट्रोल…

Share
‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन
‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन यू हीं शंहशाह नहीं हैं…चाहे राजनीति हो या कोई क्रिकेट से जुड़ा कोई मुद्दा सब पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाने वाले उनकी चुप्पी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

बिग बी की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई

दरअसल, भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। इस ऑपरेशन की देशभर में सराहना हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारों जैसे अनुपम खेर, कंगना रनौत, रितेश देशमुख और निमरत कौर समेत दर्जनों सितारों ने सोशल मीडिया पर सेना की तारीफ की और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए। लेकिन बिग बी की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिससे उनके फैंस समेत यूजर्स नाराज हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र नहीं था

हालांकि, अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसमें सिर्फ “टी 5372” लिखा था। इस पोस्ट में न तो ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र था और न ही कोई स्पष्ट संदेश। इससे पहले भी पहलगाम हमले के समय अमिताभ ने ऐसी ही रहस्यमयी पोस्ट्स की थीं, जिनमें सिर्फ पोस्ट नंबर था। उनकी इस चुप्पी को देखकर यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। अमिताभ की चुप्पी पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “कब तक चलेगी ये मूक ड्रिल।” एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, “क्या भाई…कुछ लिखेंगे या सिर्फ नंबर ही लिखते रहेंगे। क्या ये नुस्खा है 50 मिलियन करने का। भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई तो दीजिए। विजय दीनानाथ चौहान ने तो सिंदूर की लाज बचाई थी।”

“भाई…अब तो लगता है कि रेखा जी ने ठीक ही किया था

कुछ यूजर्स ने इस मौके को रेखा से जोड़कर उनका मजाक उड़ाया। एक कमेंट में लिखा गया, “भाई…अब तो लगता है कि रेखा जी ने ठीक ही किया था।” वहीं एक ने लिखा, “जया जी आगे लिखने नहीं देती हैं।” इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “लगता है कोड वर्ड में रेखा जी को लव लेटर लिखे जा रहे हैं।” वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को पर्दे पर पिछले साल यानी 2024 में ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके अलावा वह लंबे समय के बाद रजनीकांत के साथ ‘वेट्टैयन’ में भी नजर आए थे।  

आतंकी हमले का जवाब दिया

बताते चलें कि, 7 मई 2025 की देर रात भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...