Home पॉलिटिक्स BJP ने यूपी में किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री समेत नए पदाधिकारियों का ऐलान
पॉलिटिक्स

BJP ने यूपी में किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री समेत नए पदाधिकारियों का ऐलान

Share
Entrance arch of Bharatiya Janata Party, Uttar Pradesh, in orange and teal with party logos; news headline about new party office-bearers in UP (19 vice-presidents, 8 ministers).
Source: AI & Screengrab
Share

The Journalist News (Lucknow): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary द्वारा जारी सूची में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। नई सूची के अनुसार, संगठन में 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, कृतिका अग्रवाल और आलोक गुप्ता समेत कई प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

BJP Uttar Pradesh party document with lotus symbols at top, listing 23 executive members and their positions in a table with a signature at the bottom.
Source Screengrab
Document page with a two-column table listing numbered Hindi names and 'मंत्री' (minister) designations, numbers 24–46, and a blue signature at bottom right.
Source Screengrab

8 महामंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रदेश संगठन में 8 महामंत्रियों की नियुक्ति की है। इनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ये नियुक्तियां आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

A scanned document page with three bordered tables listing officials: the first table titled क्षेत्रीय आयुक्त shows serial numbers, regions, names, and posts; the second table titled कार्यालय मंत्री lists names and posts; the third table lists a few more officials with their titles. A blue signature appears at the bottom right.
Source Screengrab
Formal document page with a centered table listing 6 award recipients (serial, name, and position). A blue signature stamp is at the bottom right, with a small block of text/credits below.
Source Screengrab

प्रदेश मंत्रियों की लंबी सूची

नई टीम में कई नए और अनुभवी चेहरों को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को संगठन में नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

आगे पढ़िए: ’15 करोड़ रात में, फिर 10 करोड़ और…’ ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले – सबने खुद को बेच दिया

छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है। पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को सौंपी गई है।

मीडिया और सोशल मीडिया टीम भी घोषित

पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे के साथ-साथ मीडिया प्रबंधन को भी मजबूत किया है। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

मोर्चों के अध्यक्ष भी घोषित

भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम भी जारी किए हैं। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह संगठनात्मक विस्तार आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। नई टीम के जरिए पार्टी बूथ स्तर तक अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles