Home उत्तर प्रदेश किसानों तक हर संभव मदद पहुंचनी चाहिए, हर एक प्रदेशवासी की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता – सीएम योगी
उत्तर प्रदेश

किसानों तक हर संभव मदद पहुंचनी चाहिए, हर एक प्रदेशवासी की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता – सीएम योगी

Share
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की रबी की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। कटाई के बीच मौसम में बदलाव होने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है।

प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश

इधर, स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, प्रदेश में आंधी-बारिश को देखते हुए क्षेत्र में घूम-घूमकर नुकसान का सर्वे करें। राहत कार्यों पर लगातार नजर रखें। आपदा से जनहानि या पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावितों को तुरन्त राहत राशि दी जाए। घायलों के इलाज में कोई कमी न हो। जलजमाव की स्थिति न पैदा हो।

किसानों तक हर संभव मदद पहुंचनी चाहिए

सीएम योगी ने कहा कि, किसी भी परिस्थिति में किसानों तक हर संभव मदद पहुंचनी चाहिए। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया है कि हर एक प्रदेशवासी की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में कहीं भी आपदा की स्थिति में सरकार पूरी तरह सतर्क है और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। हर प्रभावित व्यक्ति तक सरकार की सहायता पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। सीएम योगी ने स्वयं इस आपदा की स्थिति की रिपोर्ट ली है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left shows many men inside an airplane cabin posing with peace signs; right shows an Indigo aircraft flying in a blue sky; red Hindi banner at bottom about Jewar Airport first flight honoring 170 farmers.
उत्तर प्रदेशनोएडा

जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान, 170 किसानों को मिला खास सम्मान

The Journalist News Lucknow: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित Noida International...