Home Uncategorized पत्थर दिल भी रो पड़ा! 1 साल के मासूम ने जब शहीद पिता को दी मुखाग्नि, तो हापुड़ के डीएम भी नहीं रोक सके आंसू
Uncategorized

पत्थर दिल भी रो पड़ा! 1 साल के मासूम ने जब शहीद पिता को दी मुखाग्नि, तो हापुड़ के डीएम भी नहीं रोक सके आंसू

Share
डोडा में बलिदान हुए जवान रिंखिल बालियान को सैन्य सलामी
#image_title
Share

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सड़क हादसे में बलिदान हुए यूपी के हापुड़ स्थित गांव भटैल निवासी जवान रिंखिल बालियान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार के बीच पूरे गांव ने अपने वीर बेटे को अंतिम विदाई दी।

गांव में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान “जब तक सूरज चांद रहेगा, रिंखिल तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

शव पहुंचते ही मचा कोहराम, पत्नी और मां हुईं बेहोश

जवान रिंखिल बालियान के बलिदान की खबर से गांव में पिछले दो दिनों से मातम पसरा हुआ था। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को पार्थिव शरीर नहीं पहुंच सका था, जिससे परिवार की आंखें इंतजार में पथरा गई थीं।

शनिवार सुबह करीब नौ बजे जैसे ही सेना के ट्रक से शव गांव पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। पत्नी रिंकी और मां मंजू शव देखकर बेहोश हो गईं। छोटे भाई ऋषभ की हालत भी बेहद खराब हो गई। इस दर्दनाक मंजर को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

घर पर अंतिम दर्शन के बाद शहीद का पार्थिव शरीर गांव के श्मशान घाट ले जाया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने भी नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि दी।

जिन गलियों से शव यात्रा गुजरी, वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। छतों से महिलाएं उस जांबाज बेटे को अंतिम विदाई दे रही थीं, जिसने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

एक साल के बेटे ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि

सबसे भावुक कर देने वाला पल तब आया, जब सलामी के बाद मात्र एक साल के मासूम बेटे राघव को गोद में लेकर छोटे भाई ऋषभ ने शहीद रिंखिल की चिता को मुखाग्नि दिलाई।

इस दृश्य ने वहां मौजूद हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय तक अपने आंसू नहीं रोक सके। विधायक विजयपाल आढ़ती, एसपी ज्ञानंजय सिंह और पूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आगे भी पढ़े: जेल से बाहर आते ही फिर फँसे विक्रम भट्ट, बेटी कृष्णा भी लपेटे में, 13.5 करोड़ के फ्रॉड ने हिलाया बॉलीवुड

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...