Home दुनिया अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से पीएम मोदी ने की बातचीत, अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ में कहा…
दुनिया

अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से पीएम मोदी ने की बातचीत, अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ में कहा…

Share
अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से पीएम मोदी ने की बातचीत
अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से पीएम मोदी ने की बातचीत
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत की। लेक्स के साथ बातचीत करते हुए  पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की।  

पीएम मोदी ने कहा कि, उनके और ट्रंप के बीच आपसी विश्वास का एक मजबूत बंधन है। राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पहले से ज्यादा तैयार और संगठित हैं। उनके पास एक साफ दृष्टिकोण और एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना है, जो उनके लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करेगी’। उन्होंने यह भी बताया कि, हाल ही में अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने ट्रंप की टीम से मुलाकात की, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड, विवेक रामास्वामी और एलन मस्क जैसे लोग शामिल थे।

पीएम मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि, ट्रंप ने दर्शकों के बीच बैठकर उनका भाषण सुना। ‘यह अमेरिकी राष्ट्रपति की विनम्रता और उनके शानदार व्यक्तित्व को दिखाता है। पीएम मोदी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने ट्रंप से स्टेडियम में दर्शकों के बीच जाने का सुझाव दिया और ट्रंप ने बिना किसी झिझक तुरंत सहमति दे दी। इससे ट्रंप की पूरी सुरक्षा टीम चौंक गई थी, लेकिन ट्रंप मेरे साथ बिना किसी हिचकिचाहट के भीड़ में चल दिए। यह दिखाता है कि उनमें आत्मविश्वास और साहस है।

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी अभियान के दौरान हुए हमले को लेकर भी टिप्पणी की। पीएम मोदी कहा- ‘गोली लगने के बावजूद ट्रंप अपने देश के लिए डटे रहे। यह दिखाता है कि, वह पूरी तरह से ‘अमेरिका फर्स्ट’ में विश्वास रखते हैं, ठीक वैसे ही जैसे मैं ‘इंडिया फर्स्ट’ में विश्वास रखता हूं’।  उन्होंने यह भी कहा कि, राजनीतिक नेताओं को अक्सर मीडिया के नजरिए से ही देखा जाता है, जबकि वास्तविकता में वे अलग हो सकते हैं। पीएम ने कहा- ‘अक्सर नेता एक-दूसरे से सही मायनों में मिलने का मौका नहीं पाते, जिससे गलतफहमियां बढ़ती हैं’।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...