Home शिक्षा दिल्ली: शिक्षा मंत्री ने कहा- अगर बच्चों के एडमिशन के लिए कोई मांगे पैसे, तो हमसे करें शिकायत…
शिक्षा

दिल्ली: शिक्षा मंत्री ने कहा- अगर बच्चों के एडमिशन के लिए कोई मांगे पैसे, तो हमसे करें शिकायत…

Share
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस / डीजी कोटे की दाखिला प्रक्रिया पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, अगर किसी भी बच्चे के माता-पिता को डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के दौरान कोई गड़बड़ी या पारदर्शिता को लेकर कोई भी परेशानी या शिकायत हो, तो वो सीधे शिक्षा मंत्री से संपर्क करें। पैरेंट्स शिक्षा मंत्री के ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यहां तक कि, अगर कोई शख्स दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिला करवाने के नाम पर रुपये की मांग कर रहा हो, तो भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि, राजधानी दिल्ली के हर गरीब और जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले। बता दें कि, राजधानी में इन दिनों प्राइवेट स्कूलों में इकनॉमिकली वीकर सेक्शन / डिसएडवांटेज ग्रुप (EWS/DG) कैटिगरी के लिए डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन चल रहा है। इसके साथ-साथ नर्सरी, केजी और क्लास-1 में एडमिशन कराए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय की तरफ से 10 मार्च को 44045 सीटों पर कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला गया था।

पांच दिनों में 7042 सीटों पर चुने गए बच्चों के पैरंट्स वेरिफिकेशन के लिए पहुंच चुके हैं, जिसमें से 6192 के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन हुआ। 4878 बच्चों को सीटें अलॉट की गईं। अब तक 1291 उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर नोटिस जारी कर फिर से वेरिफिकेशन करवाने के लिए समय दिया गया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए बीते 6 मार्च से डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Indian government official speaking at a press conference, with flag and microphones in front.
शिक्षा

CBSE में बड़ा बदलाव लोखंडे प्रशांत बने नए चेयरमैन, वरुण भारद्वाज को मिली अहम जिम्मेदारी

देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा...

Group of diverse healthcare staff and volunteers posing for a photo in a hospital ward.
शिक्षा

BSc Nursing प्रवेश परीक्षा पर STF की कड़ी नजर, 14 हजार सीटों के लिए 6 जून को होगी परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा में प्रवेश लेने की तैयारी कर...

CBSE government building facade with beige tiled walls and many windows, blue CBSE sign atop the roof.
शिक्षा

CBSE छात्रों के लिए बड़ी खबर Verification और Revaluation Portal हुआ LIVE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल...

जॉब्सशिक्षा

आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य रिजल्ट जारी, मचा हड़कंप

लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और चिकित्सालयों में प्राचार्य पद...