Home खेल पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, बनाया कीर्तिमान, श्रेयस अय्यर और मुंबई टीम पर लगा जुर्माना
खेल

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, बनाया कीर्तिमान, श्रेयस अय्यर और मुंबई टीम पर लगा जुर्माना

Share
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Share

इंडियन प्रीमियर लीग का क्वालिफायर-2 मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लेकिन बारिश के चलते ये मैच 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ। फिर भी पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस – by: Google

दरअसल, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर मैच में पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में मुंबई ने 203 रन बनाए। टीम के लिए 4 बल्लेबाज 30 के पार पहुंचे लेकिन, कोई भी फिफ्टी नहीं लगा सका। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 41 गेंद पर 87 रनों की नाबाद पारी निकली। 3 जून को खिताबी मुकाबले में आरसीबी और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस – by: Google

लेकिन क्वालीफायर-2 मैच के दौरान मुंबई के खिलाफ पंजाब की टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक आईपएल के इतिहास में कोई भी टीम नहीं बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से मैच में जीत हासिल की, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी भी प्लेऑफ मैच में सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस – by: Google

दरअसल, आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर आईपीएल 2025 फाइनल में जगह बनाई। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में PBKS ने मुंबई इंडियंस द्वारा मिले 204 रन के लक्ष्य को एक ओवर बाकी रहते हुए चेज किया। यह पहली बार रहा जब किसी टीम ने मुंबई इंडियंस द्वारा पहले बैटिंग करते हुए बनाए गए 200 प्लस स्कोर का पीछा किया। बता दें कि, पंजाब किंग्स की टीम दूसरी टीम रही जिन्होंने आईपीएल प्लेऑफ मैच में 200 प्लस का लक्ष्य हासिल किया। उनसे पहले 2014 के फाइनल में केकेआर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु में 200 रन का पीछा किया था।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस – by: Google

वहीं, आईपीएल 2025 में 9 बार कुल 200 प्लस के लक्ष्य को हासिल किया गया, जो किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले आईपीएल 2023 में 8 और आईपीएल 2024 में ऐसा 6 बार हुआ था। इसके अलावा पंजाब की टीम ने इस सीजन में 8 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया, जो गुजरात टाइटंस के साथ संयुक्त रूप से किसी टी20 टूर्नामेंट में एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा है।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस – by: Google

हालांकि, इस कीर्तिमान के साथ दोनों टीमों को जुर्माना देना पड़ा। इंडियन प्रीमियर लीग का क्वालिफायर-2 मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि, ये इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन था, जो कि आईपीएल की आचार संहिता के अंतर्गत धीमी ओवर गति से संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया। इसके अलावा, इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के बाकी सभी खिलाड़ियों, पर 6 लाख या उनके मैच फीस का 25% का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया गया है।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस – by: Google

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया। मुंबई की टीम ने तीसरी बार उल्लंघन किया है। जिसके चलते हार्दिक पंड्या पर 30 लाख का भारी जुर्माना लगा है। मुंबई के प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ियों पर 12 लाख या उनके मैच फीस का 50% का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया गया है। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...