Home मनोरंजन मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, एडवांस बुकिंग से कमाए 20 हजार 253 रुपये
मनोरंजन

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, एडवांस बुकिंग से कमाए 20 हजार 253 रुपये

Share
मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5’
मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5’
Share

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’- by: Google

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी 20 हजार 253 टिकट बिक गए हैं। इसी के साथ 75.06 लाख रुपए कमा लिए हैं और ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 3.57 करोड़ रुपए हो गया है। ‘हाउसफुल 5’ का बजट 375 करोड़ रुपए है। फिल्म इकलौती ऐसी फिल्म है जिसके दो वर्जन एक साथ पर्दे पर रिलीज होंगे। ‘हाउसफुल 5’ के अलग-अलग वर्जन का क्लाइमैक्स अलग-अलग होगा।

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से पहले इसके 4 पार्ट्स रिलीज हुए। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। कुल 502.01 करोड़ की कमाई की। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर अहम रोल में हैं. वहीं जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसी हसीनाएं भी ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा हैं।

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो, ‘हाउसफुल 5’ के बाद एक्टर के पास एक के बाद एक कई फिल्में लाइनअप हैं। एक्टर के पास ‘भूत बंगला’, ‘कन्नप्पा’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं. अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ सिनेमाघरों में लगने वाली है. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. वहीं इस बीच खबर आई है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्म में कट्स लगाए हैं। मल्टी स्टारर कॉमेडी को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. जबकि तरुण मनसुखानी डायरेक्टर है।

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’

रिपोर्ट की मानें तो, सेंसर बोर्ड से ‘हाउसफुल-5’ पास हो गई है। लेकिन कुछ कट्स के साथ U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी 16 से ऊपर की उम्र का कोई भी देख सकता है। सेंसर की तरफ से कई बदलाव भी किए गए हैं। फिल्म के एक सीन में निकाल दूंगी वाला डायलॉग में बदलाव करने के लिए कहा गया है। दो सीन्स में हाथ से किए गए इशारे में बदलाव करने को कहा गया है। एक डायलॉग जिसकी शुरुआत ‘अपने’ से होती है, उसमें बदलाव करने कहा गया है। इसके अलावा तीन अन्य सीन्स पर भी कैंची चली है. ट्रेलर में दिखाई गई बोतल से शैम्पन निकलने वाला सीन घटाया गया है।

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’

फिल्म से ‘आइटम’ जैसे शब्द को दूसरे शब्द से रिप्लेस करवाया गया। फिल्म में 1 घंटा 53 मिनट पर आने वाला एक डायलॉग पूरी तरह डिलीट करवाया गया। फिल्म के एक सेन्सुअल सीन को 2 सेकेंड ट्रिम कर दिया गया। इसके बाद हाउसफुल 5 को  CBFC से सर्टिफिकेट मिला। खास बात ये है कि, इस मूवी के दो वर्जन रिलीज होने वाले हैं, इसलिए इसे दो सेंसर सर्टिफिकेट दिए गए हैं। एक ‘हाउसफुल 5A’ और दूसरा ‘हाउसफुल 5B’ के लिए, 2 घंटे 45 मिनट 48 सेकंड की होने वाली है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...