Home राष्ट्रीय कोरोना केस में तेजी से हो रही बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 203 नए कोरोना के मामलों के बाद संख्या पहुंची 3,961
राष्ट्रीय

कोरोना केस में तेजी से हो रही बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 203 नए कोरोना के मामलों के बाद संख्या पहुंची 3,961

Share
पिछले 24 घंटे में 203 नए कोरोना के मामले
पिछले 24 घंटे में 203 नए कोरोना के मामले
Share

देश में लगातार कोरोना के मामलों की तादाद में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब तक देशभर में 3,961 कोविड के एक्टिव मामले मौजूद हैं। केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 203 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।

कोरोना केस by Google

पिछले 9 दिनों में कोरोना मामलों में 1300% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3,961 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में 21 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से केरल और कर्नाटक में 2-2 मौतें शामिल हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1400 एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 मामले सामने आए हैं. गुजरात (320), पश्चिम बंगाल (287), कर्नाटक (238), तमिलनाडु (199), और उत्तर प्रदेश (147) में भी मामले बढ़ रहे हैं।

कोरोना केस by Google

माना जा रहा है कि, कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से टेस्टिंग में बढ़ोतरी भी हो सकती है. हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या अभी कम है. स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR की निगरानी में सभी राज्यों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अब कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, ये ग्रोथ ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स NB.1.8.1, LF.7, JN.1 और XFG के कारण है, जो अत्यधिक संक्रामक हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं।

कोरोना केस by Google

मौतों के आंकड़ों की बात करें तो, भारत में 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 से 2 मौतें केरल और कर्नाटक में 1-1 दर्ज की गई हैं। कर्नाटक में पल्मोनरी टीबी, बुक्कल म्यूकोसा के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और आकस्मिक कोविड पॉजिटिव वाले 63 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि केरल में कोविड-19 और सेप्सिस हाइपरटेंशन डीसीएलडी से पीड़ित 24 साल की महिला की मौत हो गई है। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में ये पहली मौत है। महिला लैपरोटॉमी के बाद तीव्र आंतों की रुकावट से पीड़ित थी और महिला के कोविड-19 पॉजिटिव होने का अचानक ही पता लगा था। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए डेटा में उत्तर प्रदेश में संक्रमण से 23 वर्षीय युवक की मौत का जिक्र था। उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उसे भी पहले से कोमोरबिडिट की शिकायत थी। युवाओं में बढ़ते कोरोना के गंभीर मामले और मौत के जोखिमों ने लोगों को काफी डरा दिया था।

कोरोना केस by Google

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स यानि मुख्यरूप से NB.1.8.1 और LF.7 को वजह माना जा रहा है, इन्हें अध्ययनों में अति संक्रामक जरूर बताया गया था। लेकिन दावा किया जा रहा था कि, इसके कारण गंभीर रोग और मौत का खतरा कम है। हालांकि पिछले एक हफ्ते के डेटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि, इस बार कोरोना से मौत के मामले भी ज्यादा हैं। चिंताजनक बात ये भी है कि सिर्फ 65 साल से ज्यादा साल के बुजुर्गों की ही नहीं बल्कि कई युवाओं की भी कोरोना से मौत हो रही है।

कोरोना केस by Google

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के लेकर किए गए अध्ययनों के मुताबिक, नए म्यूटेशन इन्हें अति संक्रामक बना रहे हैं। 65 साल से अधिक या कोमोरबिडिटी के शिकार लोगों में गंभीर रोग होने का खतरा हो सकता है। पर पिछले 24 घंटे में देश में हुई चार मौतों पर गौर करें तो पता चलता है कि, इनमें से 2 की उम्र 25 साल या इससे कम है। इसके अलावा जिन लोगों की कोरोना से मौत हो रही है उनमें से अधिकतर वे लोग हैं जिन्हें कोमोरबिडिटी रही है यानी वो पहले से एक से अधिक क्रॉनिक बीमारियों (डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग) का शिकार रहे हैं। अधिकतर लोगों को पहले से श्वसन संबंधित गंभीर समस्याएं भी रही हैं जिसके कारण रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...