Home उत्तर प्रदेश आने वाले त्यौहारों को लेकर यूपी सीएम ने की समीक्षा बैठक, कुर्बानी और नमाज को लेकर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

आने वाले त्यौहारों को लेकर यूपी सीएम ने की समीक्षा बैठक, कुर्बानी और नमाज को लेकर दिए सख्त निर्देश

Share
यूपी सीएम ने की समीक्षा बैठक
यूपी सीएम ने की समीक्षा बैठक
Share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। ये समीक्षा बैठक जून माह में होने वाले धार्मिक त्यौहारों के मद्देनजर की गयी थी। जिसमें सीएम योगी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। लॉ एंड ऑर्डर की इस बैठक में मुख्य सचिव मनोज सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, रेंज और जिले के अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

समीक्षा बैठक by Google

यूपी सीएम ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि, आने वाले दिन सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के लिहाज़ से बेहद संवेदनशील हैं। यूपी सीएम ने कहा कि, 5 जून को गंगा दशहरा, 7 जून को बकरीद और 24 जून को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा है। ये तीनों पर्व बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और धार्मिक आयोजन से जुड़े हैं। इसलिए प्रशासन को ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी। साथ ही सीएम योगी ने ये भी चेतावनी दी कि, बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रतिबंधित पशु- जैसे गाय, नीलगाय या ऊंट- की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। जिलों में तय की गयी जगहों पर ही कुर्बानी की इजाजत है।

समीक्षा बैठक by Google

सीएम योगी ने ये भी साफ किया कि, अगर मनमाने ढ़ग से तय स्थानों के बाहर कुर्बानी की जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने सड़क पर नमाज न पढ़ने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि, आस्था का सम्मान ज़रूरी है, लेकिन कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। जिसको लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि, किसी भी विवाद की स्थिति में ‘तहरीर’ का इंतजार न करें, बल्कि तुरन्त कार्रवाई करें ताकि हालात बिगड़ने न पाएं। सीएम योगी ने अवैध स्लॉटर हाउस पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि वैध स्लॉटर हाउस में भी निर्धारित संख्या से अधिक पशु न रखे जाएं। खुले में मांस की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

समीक्षा बैठक by Google

इसके अलावा गंगा दशहरा के अवसर पर 4 जून को स्वच्छता अभियान चलाने और 5 जून की शाम को गंगा घाटों पर विशेष आरती कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों जैसे गोताखोरों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रहने को कहा। इसके अलावा सीएम योगी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, इस अभियान में सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित हो। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी जिलों में मास्टर ट्रेनर भेजे जाएंगे और व्यापक स्तर पर आयोजन होंगे।

समीक्षा बैठक by Google

समीक्षा बैठक में यूपी सीएम ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। रोड इंजीनियरिंग, साइनेज, स्पीड ब्रेकर की स्थिति सुधारने और अवैध बस-ऑटो स्टैंड हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं का ऑडिट कर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two Indian men exchange a small golden Buddha statue during a formal meeting, standing indoors.
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

पीएम मोदी से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली दौरे ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिल्ली दौरे ने राजनीतिक...

Long conference table with many people seated around, participating in a formal meeting in a wood-furnished room.]”,
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर, किसानों, यात्रियों और सरकारी वकीलों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण...