Home दुनिया सऊदी अरब ने हज यात्रियों के आने पर लगाई रोक, जानिए अचानक क्यों लिया गया ये फैसला..
दुनिया

सऊदी अरब ने हज यात्रियों के आने पर लगाई रोक, जानिए अचानक क्यों लिया गया ये फैसला..

Share
सऊदी अरब ने हज यात्रा पर लगाया अस्थायी रोक
सऊदी अरब ने हज यात्रा पर लगाया अस्थायी रोक
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

अरब ने बिना रजिस्ट्रेशन हज में शामिल होने वालों को रोकने के लिए सऊदी ने भारत और पाकिस्तान समेत 14 देशों के वीजा पर अस्थाई रोक लगा दी है। जिसके मुताबिक, उमरा, बिजनेस और फैमिली विजिट के लिए मिलने वाले वीजा पर जून महीने के मध्य तक बैन रह सकता है।

पांच साल तक सऊदी में एंट्री पर रोक

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि, यात्रियों से नए नियमों का पालन करने को कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो अगले पांच साल तक सऊदी अरब में उसकी एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है। हालांकि, जिन लोगों के पास उमरा का वीजा है वे 13 अप्रैल तक सऊदी अरब पहुंच सकते हैं। इस साल हज यात्रा 4 जून से 9 जून तक रहेगी।

गैर-कानूनी तौर पर सऊदी में रुके रहते हैं

रिपोर्ट्स की मानें तो ये सख्ती इसलिए की गयी है क्योंकि, कई विदेशी नागरिक उमरा या विजिट वीजा पर सऊदी अरब आते हैं। वीजा खत्म होने के बाद भी वे गैर-कानूनी तौर पर सऊदी में रुके रहते हैं। इसके बाद वे बिना रजिस्ट्रेशन हज यात्रा में हिस्सा लेते हैं। जिसे रोकने के लिए सऊदी सरकार ने यह फैसला लिया है। बिना रजिस्ट्रेशन हज यात्रा करने से अधिकारियों को श्रद्धालुओं का अंदाजा नहीं लगता है। भीड़ अचानक बढ़ने  इसे नियंत्रण करने में भी अधिकारियों को दिक्कत आती है।

विदेशी नागरिक व्यापार या पारिवारिक वीजा का इस्तेमाल करते हैं

इसके अलावा शक है कि, कुछ विदेशी नागरिक व्यापार या पारिवारिक वीजा का इस्तेमाल कर सऊदी अरब में गैर-कानूनी रूप से काम कर रहे थे, जिससे वीजा नियमों का उल्लंघन हो रहा था और मजदूरी बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा था। सऊदी अरब ने इसका एक कारण साल 2024 में हज यात्रा के दौरान 1,200 तीर्थयात्रियों की मौत होना भी बताया है। ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...