Home उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ऐसे संगठनों के साथ खड़े हैं जो सपा सांसद को धमकी दे रही, अखिलेश का सीएम पर आरोप…
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

योगी आदित्यनाथ ऐसे संगठनों के साथ खड़े हैं जो सपा सांसद को धमकी दे रही, अखिलेश का सीएम पर आरोप…

Share
अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो
अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

सोमवार को बसपा नेता दद्दू प्रसाद और सलाउद्दीन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही देव रंजन नागर और जगन्नाथ कुशवाहा भी सपा में शामिल हो गए। उनके सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा।

योगा आदित्यनाथ होंगे जिम्मेदार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ अगर कोई बुरी घटना होती है तो इसके जिम्मेदार खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे क्योंकि वो ही ऐसे संगठनों के साथ खड़े हैं जो सपा सांसद को धमकी दे रहे हैं।

कई संगठनों के निशाने पर हैं

दरअसल, रामजी लाल सुमन ने बयान दिया था कि, बाबर को हिंदुस्तान आने के लिए राणा सांगा ने निमंत्रित किया था तबसे वह कई संगठनों के निशाने पर हैं। अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, भाजपा अपनी योजनाओं की नाकामियां छिपाने के लिए सांप्रदायिक रास्ता अपना रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है इन समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिकता को फैलाया जा रहा है।

हिटलर का दिया उदाहरण

अखिलेश ने हिटलर के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि, जर्मनी में एक फौज बनाई गई थी जो कि लोगों को धमकाने का काम करती थी। इसी तरह भाजपा ने भी एक फौज बनाई है जो कि समय-समय पर लोगों को अपमान करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बाबू ब्रिज बिहारी लाल
उत्तर प्रदेश

बाबू ब्रिज बिहारी लाल ‘ब्रह्मानंद वकील’: वकालत से लेकर जीवन तक देश को किया समर्पित

बुलंदशहर। स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास केवल राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं तक...

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी को ₹542 करोड़ की बड़ी सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, सरकारी दफ्तरों में मची अफरा-तफरी

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रमुख सरकारी...