कट्टर हिंदू, लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून और कार्रवाई की दुहाई देने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की नाक के नीचे ही इमरान एक मुस्लिम समुदाय का रिक्शा चलाने वाला लड़का खुद को हिंदू बताकर कॉलेज की लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर प्रेम-जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड़ करता था। “कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं, उतनी मेरी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। 23 गर्लफ्रेंड, वो भी मैंने 2 साल में बनाई हैं, वैसे तो मुझे 50 गर्लफ्रेंड पटानी थीं”… ये शब्द हैं मथुरा के एक ऑटो ड्राइवर इमरान के। पेशे से ऑटो रिक्शा चालक इमरान के जीवन का टारगेट हिंदू लड़कियों को फंसाना था।

पता चला है कि, इमरान अपने ऑटो में बैठने वाली हर लड़की पर डोरे डालता था। खासकर वो कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाता था। क्योंकि, इमरान स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों यानि छात्राओं को मुफ्त में ऑटो में बिठाता था और उनको अपने जाल में फंसाता था। और फिर शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता था। और धीरे-धीरे ये सिलसिला 23 लड़कियों तक पहुंच गया था। इमरान अगला टारगेट पकड़ने वाल ही था कि उसका एक पोस्ट हिंदू संगठन तक पहुंच गया। दरअसल, ये पूरा मामला मामला तब सामने आया जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए। इन वीडियो में इमरान हिंदू लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखता था।

जब यह वीडियो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंची तब उन्होंने कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया। संगठन के नेताओं ने कहा, “इमरान खुद को हिंदू नाम से परिचित कराता था। हिंदू लड़कियों से नजदीकियाँ बढ़ाता। भरोसा जीतने के बाद वह उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाता और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता।” आरोपी युवक इमरान की गिरफ्तारी की मांग तेज होने पर पुलिस भी एक्टिव हो गई। आनन-फानन में उसकी खोजबीन शुरु हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस सीज किए हैं। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही उससे जुड़े नेटवर्क की खोज में जाँच की जा रही है।

पूछताछ में पता चला कि, इमरान अब तक 23 हिंदू युवतियों को अपनी इस हरकत का शिकार बना चुका है। ये सिलसिला शुरु कैसे हुआ ये जानते हैं। दरअसल, इमरान हिंदू युवतियों को ढूंढता था और उन्हें अपने ऑटो से कहीं भी लाने ले जाने के लिए तैयार रहता था. और तो और उनसे पैसे की भी मांग नहीं करता था. अपने जाल में फंसाने के बाद युवतियों का मोबाइल नंबर लेता था और अपना नंबर उन्हें देता था. कहता था कि जब ऑटो की जरूरत हो तो मुझे फोन करके बुला लेना। इस तरह वह धीरे-धीरे युवतियों से दोस्ती बढ़ाता था, फिर उनको प्रेम जाल में फंसाकर फोटो/वीडियो बना लेता था, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना ‘टारगेट’ पूरा करता था। गिरफ्तारी के बाद इमरान ने पूछताछ में खुद कबूल किया कि, उसका 50 युवतियों को फंसाने का टारगेट था।

इमरान पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट करने के भी आरोप हैं। बकरीद पर भी इमरान ने एक पोस्ट में लिखा, “तुमने (हिंदू) भी तो कहा था होली पर बाहर मत निकलो, तुम्हें भी ईद पर बाहर नहीं जाना चाहिए। यही ‘भाईचारा’ है। अगर किसी को खून और कुर्बानी से परेशानी है, तो बाहर मत जाओ। बाहर खून की नदियाँ बहेंगी।”इस पोस्ट के साथ इमरान ने दो वीडियो भी शेयर किए थे। इनमें एक वीडियो में एक औरत मीट काटते दिख रही है। वहीं, दूसरी वीडियो में गलियों की सड़कों पर खून बह रहा है।

इमरान के आपत्तिजनक सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट का हिंदू संगठन ने संज्ञान लिया। राष्ट्र स्वयं सेवक संघ (RSS) के संगठन धर्म जागरण संघ, बजरंग दल, धर्म जागरण समन्वय और बांके बिहारी गौ सेना संस्थान ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी के बाहर इमरान की गिरफ्तारी की मांग की गई। इमरान आए दिन धार्मिक भावना आहत करने वाली पोस्ट डालता है। इसी के साथ हिंदू समाज की लड़कियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी भी करता है। मामले में एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना कोतवाली पुलिस ने इमरान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। इमरान द्वारा कुछ महिलाओं/युवतियों के अश्लील फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनर्गल टिप्पणी की गई थी। इतना ही नहीं हाल ही में 7 जून को बकरीद के दिन ही इमरान ने विवादित पोस्ट किया था।
Leave a comment