Home पॉलिटिक्स महाराष्ट्र विधानसभा में औरंगजेब पर की थी टिप्पणी, सियासी बवाल के बाद सपा विधायक अबू आजमी सस्पेंड…
पॉलिटिक्स

महाराष्ट्र विधानसभा में औरंगजेब पर की थी टिप्पणी, सियासी बवाल के बाद सपा विधायक अबू आजमी सस्पेंड…

Share
सपा विधायक अबू आजमी
सपा विधायक अबू आजमी
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी पर कार्रवाई की गयी है। दरअसल, आजमी को उनके औरंगजेब पर दिए गए विवादित बयान के बाद सस्पेंड किया गया। अबू आजमी को मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड किया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च को समाप्त हो रहा है, और इस मुद्दे पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

विवाद का कारण बने थे औरंगजेब पर दिए गए बयान

दरअसल, आजमी ने मुग़ल सम्राट औरंगजेब को लेकर यह टिप्पणी की थी कि वो क्रूर या अत्याचारी शासक नहीं थे और उनके बारे में जो छवि प्रस्तुत की जाती है, वह फिल्मों के माध्यम से विकृत की गई है। उनका कहना था कि इतिहासकारों और लेखकों ने औरंगजेब को लेकर जो तथ्य पेश किए हैं, वही उनका दृष्टिकोण था। इस बयान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के समर्थकों को नाराज कर दिया और सियासी माहौल गरमा गया।

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने की बयान की निंदा

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, केवल एक सत्र के लिए सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा, आजमी को विधायक पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज हमारे लिए पूजनीय हैं और उनके खिलाफ बोलने वालों को हम किसी कीमत पर नहीं छोड़ सकते।”

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आजमी को सस्पेंड करने के प्रस्ताव किया पेश

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधानसभा से आजमी को सस्पेंड करने के प्रस्ताव को पेश किया। पाटिल ने यह भी कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत, किसी विधायक को एक सत्र से अधिक समय तक सस्पेंड नहीं किया जा सकता। इस मामले की आगे की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो यह तय करेगी कि, क्या आजमी की सदस्यता से सस्पेंड किया जा सकता है या नहीं।

अबू आजमी ने अपने बयान पर दिया स्पष्टीकरण

विवाद बढ़ने के बाद, अबू आजमी ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “मैं कभी भी शिवाजी महाराज या संभाजी महाराज का अपमान करने का सोच भी नहीं सकता। मेरे शब्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं बिना किसी शर्त माफी मांगता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका बयान सिर्फ औरंगजेब को लेकर इतिहासकारों के विचार था, और उन्होंने किसी महापुरुष का अपमान नहीं किया। अबू आजमी ने इस पूरे विवाद को लेकर माफी की पेशकश की और अपने बयान को वापस लिया।

आजमी के खिलाफ केस हुआ दर्ज

इस बयान के बाद, ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी जारी है, और सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बताते चलें कि, यह विवाद न केवल महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सियासी समीकरणों पर असर डालने की संभावना है। जहां एक ओर अबू आजमी अपने बयान को इतिहासकारों के दृष्टिकोण के रूप में पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष और कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र के गौरव का अपमान मानते हुए विरोध दर्ज किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बेंगलुरु हादसा
पॉलिटिक्स

बेंगलुरु हादसे पर CM सिद्धारमैया के साथ BCCI, कहा- ‘BJP न करें दुर्घटना पर राजनीति’

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में 11 से ज्यादा लोगों की...

भोपाल पहुंचे पीएम मोदी
पॉलिटिक्स

भोपाल में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में पहुंचे पीएम, किया उनके योगदान को याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शिरकत...