Home उत्तर प्रदेश यूपी सीएम बोले, अब “मनमाने दावे” अब बर्दाश्त नहीं, यूपी में कुल 57792 सरकारी संपत्तियां वक्फ रिकॉर्ड में हैं दर्ज…
उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम बोले, अब “मनमाने दावे” अब बर्दाश्त नहीं, यूपी में कुल 57792 सरकारी संपत्तियां वक्फ रिकॉर्ड में हैं दर्ज…

Share
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

पहले लोकसभा इसके बाद राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 आखिरकार पास हो गया। इस बिल को लेकर अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में निषाद राजा गुह्य की जयंती समारोह में वक्फ बिल और महाकुंभ पर बोलते हुए तीखी टिप्पणी की।

इन दलों के लिए वोट बैंक जरूरी

विपक्ष के विरोध को लेकर सीएम योगी ने कहा कि इन दलों के लिए वोट बैंक जरूरी है। यूपी सीएम ने कहा कि, वक्फ बिल के नाम पर निषादराज की भूमि तक पर कब्जा किया गया। हम पीएम मोदी के आभारी हैं कि संशोधन करके इसकी कमियां दूर की जा रही हैं। सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर उसके “मनमाने दावे” अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कहा कि, “वक्फ बोर्ड शहरों में भूमि पर निराधार दावे करता रहा है. कुंभ मेले की तैयारियों के दौरान भी उन्होंने घोषणा की कि आयोजन की भूमि उनकी है. तब हमें पूछना पड़ा – क्या वक्फ बोर्ड भू-माफिया बन गया है?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना

सीएम ने वक्फ बोर्ड की कथित अनियमितताओं के खिलाफ संशोधन बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी सराहना करते हुए कहा कि, “हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाई है। राज्य अब अवैध दावों को बर्दाश्त नहीं करेगा और राष्ट्रीय हित को पहले स्थान पर रखना चाहिए। “जो लोग राष्ट्र के प्रति वफादार हैं, वे हमेशा अपना रास्ता खोज लेंगे.”

बता दें कि, यूपी सरकार ने वक्फ संपत्तियों को लेकर सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि कई जिलों से वक्फ के नाम दर्ज सरकारी संपत्ति का ब्यौरा नहीं भेजा गया। बताते चलें कि, उत्तर प्रदेश में कुल 57792 सरकारी संपत्तियां वक्फ रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बाबू ब्रिज बिहारी लाल
उत्तर प्रदेश

बाबू ब्रिज बिहारी लाल ‘ब्रह्मानंद वकील’: वकालत से लेकर जीवन तक देश को किया समर्पित

बुलंदशहर। स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास केवल राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं तक...

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी को ₹542 करोड़ की बड़ी सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, सरकारी दफ्तरों में मची अफरा-तफरी

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रमुख सरकारी...

उत्तर प्रदेश

यूपी में श्रम आयुक्त का पद अब भी खाली, नई नियुक्ति के बाद भी नहीं संभाला कार्यभार

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग में शीर्ष प्रशासनिक...