Home पॉलिटिक्स वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पारित, नदारद रहे शरद पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो सांसद…
पॉलिटिक्स

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पारित, नदारद रहे शरद पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो सांसद…

Share
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद शरद पवार
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पारित कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान लोकसभा में राष्ट्रवादी के दो सांसदों के गायब रहने राज्यसभा में शरद पवार के खुद गायब रहने पर उनकी भूमिका को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है।  

दरअसल, एक दिन पहले केन्द्र की तरफ से वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया और चर्चा के बाद देर रात विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। लेकिन लोकसभा में इस विधेयक पर मतदान के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद अमोल कोल्हे और शरद चंद्र पवार की पार्टी के सुरेश बाल्या मामा म्हात्रे सदन से गायब दिखे हे। इसी तरह, सांसद सुरेश म्हात्रे वक्फ संशोधन विधेयक के संबंध में गठित जेपीसी समिति के सदस्य थे, लेकिन उन्होंने किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया।

दूसरी ओर, अजित पवार गुट के मुस्लिम नेताओं में वैचारिक समस्या पैदा हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में मतदान करने के बाद मुस्लिम नेता मुश्किल में पड़ गए हैं। समाज सेक्युलर विचारधारा को आगे बढ़ने की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ़ अल्पसंख्यक के साथ जब खड़े रहने की बारी आई तब पार्टी अध्यक्ष ने वक्फ बिल का समर्थन क्यों किया, ऐसे सवाल पार्टी के ही अल्पसंख्यक नेता उपस्थित कर रहे हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two women exchange a booklet in a formal room as a police officer stands nearby, with large portraits on the walls behind them.
पॉलिटिक्स

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले DGP राजीव कृष्ण, साथ रहीं पत्नी IRS मीनाक्षी सिंह

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने हाल ही में...

Group of people in traditional Indian attire singing into microphones on a red-stage during a formal ceremony, with an Indian flag and speakers in the background.
पॉलिटिक्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...