Home मनोरंजन दिग्गज एक्टर मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार का निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत…
मनोरंजन

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार का निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत…

Share
दिग्गज एक्टर मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार
दिग्गज एक्टर मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मनोज कुमार का इलाज के दौरान 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।

देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार दुनियाभर में भारत कुमार के नाम से भी मशहूर थे। मनोज कुमार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे और अपने अंतिम दिनों में स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे थे। मनोज कुमार के निधन ने बॉलीवुड और फैन्स को गहरे शोक में है। अभिनेता के निधन से पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर है। फिल्म जगत में सन्नाटा पसर गया है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नावाजे जा चुके मनोज कुमार ने भारतीय सिनेमा में अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में अमूल्य योगदान दिया। ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ कहा गया। उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों, किसानों की पीड़ा और राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित थीं।

मनोज ने जो भी किरदार निभाए उनमें जान डाल दी। 1960 और 70 के दशक में उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नई दिशा में मोड़ दिया। उनके योगदान के लिए उन्हें 2019 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...