Home क्राइम जानिए कौन है ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, कब और कैसे बनीं पाकिस्तान की एजेंट..?
क्राइम

जानिए कौन है ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, कब और कैसे बनीं पाकिस्तान की एजेंट..?

Share
जानिए कौन है ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, कब और कैसे बनीं पाकिस्तान की एजेंट..?
जानिए कौन है ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, कब और कैसे बनीं पाकिस्तान की एजेंट..?
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

हरियाणा और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफ़िया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में इस सप्ताह करीब 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है, उनमें हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल हैं। हरियाणा पुलिस के मुताबिक़ ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और लैपटॉप से कुछ संदिग्ध सामग्रियां मिली हैं। गिरफ़्तारी के बाद से ही ज्योति की पाकिस्तान यात्रा की काफ़ी चर्चा हो रही है। इसके अलावा उनका एक और वीडियो ख़बरों में है, जो पिछले साल भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग की डिनर पार्टी का है।

ज्योति मल्होत्रा हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर है

दरअसल, ज्योति मल्होत्रा हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल पर 3.79 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और इंस्टा पर उनके 1.40 लाख फ़ॉलोअर्स हैं. वहीं फेसबुक पर उनके 3.22 लाख फ़ॉलोअर्स हैं। अपने चैनल पर ज्योति मल्होत्रा देश-विदेश की यात्रा के वीडियो डालती हैं. अब तक उनके चैनल पर 400 से ज़्यादा वीडियो डाले जा चुके हैं। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी यात्रा के वीडियोज़ से लेकर अपनी विदेश यात्रा के भी कई वीडियो अपने चैनल पर पोस्ट किए हैं।

किसी जगह को अलग-अलग तरीके़ से एक्सप्लोर करती हैं

अपने वीडियो में ज्योति किसी जगह को अलग-अलग तरीके़ से एक्सप्लोर करती हैं और व्यूअर्स को उस जगह के बारे में…यात्रा के खर्चे से लेकर उस जगह की खासियत, लोकल मार्केट, अलग-अलग चीज़ों की क़ीमत के बारे में बताती हैं। उन्होंने इंडोनेशिया, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, भूटान, नेपाल और चीन की यात्रा की है, जिसके वीडियोज़ उनके चैनल पर मौजूद हैं। उनके चैनल पर डाले गए सबसे हालिया वीडियो उनकी इंडोनेशिया यात्रा के हैं। लेकिन इससे पहले मार्च और अप्रैल में ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की यात्रा की थी. इस दौरान के कई वीडियो और रील्स उनके चैनल पर अपलोड किए गए हैं।

क़रीब तीन साल पहले ट्रैवल व्लॉगर बनी

बता दें कि, ज्योति गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करती थीं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने नौकरी छोड़ दी और क़रीब तीन साल पहले ट्रैवल व्लॉगर बन गईं। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो ज्योति मल्होत्रा इमेज स्रोत,@TravelwithJo/Youtube इमेज कैप्शन,भारत में पाकिस्तान उच्चायोग की डिनर पार्टी में ज्योति मल्होत्रा का है। पाकिस्तान उच्चायोग की डिनर पार्टी का जो वीडियो ख़बरों में है। वो वीडियो उनके ‘ट्रैवल विद जो’ चैनल पर 30 मार्च, 2024 को डाला गया था। इस वीडियो की शुरुआत में ज्योति मल्होत्रा कहती हैं कि उन्हें नेशनल डे ऑफ़ पाकिस्तान के समारोह की इफ़्तार डिनर पार्टी का स्पेशल इन्विटेशन मिला है। इस वीडियो में ज्योति एक व्यक्ति से मिलती हैं, जिन्हें वो ‘दानिश जी’ कहती हैं, जो उन्हें यूट्यूबर के तौर पर अन्य लोगों से इंट्रोड्यूस कराते हैं। वीडियो में ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों और समारोह में शामिल हुए दूसरे यूट्यूबर्स और अन्य मेहमानों से मिलती हैं। साथ ही, उनके बारे में अपने फ़ॉलोअर्स को भी बताती हैं।

पाकिस्तान से लिंक आया सामने

ज्योति मल्होत्रा को रिमांड में लिए जाने के बाद पिछले साल का उनका ये वीडियो ख़बरों में आ गया है। जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्कों में रहे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हिसार पुलिस के इनपुट पर ओडिशा के पुरी में यू-ट्यूबर प्रियंका सेनापति से शनिवार को पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका ज्योति की सहेली है और वह भी पाकिस्तान जा चुकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्राइम

सीतापुर में सनसनी: रसोइए की आत्महत्या के बाद IPS अधिकारी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक आत्महत्या...