Home शिक्षा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, 10वीं में यश प्रताप सिंह ने तो, 12वीं में महक जायसवाल ने मारी बाजी…
शिक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, 10वीं में यश प्रताप सिंह ने तो, 12वीं में महक जायसवाल ने मारी बाजी…

Share
10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित
10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि UPMSP ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर पर घोषित किए गए। 

हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह ने मारी बाजी

बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र पास हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। दूसरे स्थान पर इटावा की रहने वाली अंशी तिवारी ने 97.67 प्रतिशत और बाराबंकी निवासी अभिषेक कुमार यादव ने97.67 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया। जबकि, मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

12वीं में महक जयसवाल ने 97.20% नंबरों के साथकिया यूपी टॉप

बात करें इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तो इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में महक जयसवाल ने 97.20% नंबरों के साथ यूपी टॉप किया है। महक ने अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं, दूसरे स्थान पर साक्षी, आदर्श यादव, और शिवानी सिंह हैं। तीसरे स्थान पर मोहिनी रही, जिन्हें 96.40% नंबर मिले।

छात्र ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है वो माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट -upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी। जहां आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और फिर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट 2025 नई विंडो में दिख जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
शिक्षा

NEET UG 2026: AIR 2 पांशुल बंसल बनना चाहते हैं सर्जन, साझा किए तैयारी के खास टिप्स

The Journalist News (Lucknow): राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026...

शिक्षा

भातखंडे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 255 छात्रों को मिली डिग्री, 48 मेधावियों का हुआ सम्मान

The Journalist News (Lucknow): भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और संस्कृति की प्रतिष्ठित...

शिक्षा

PGT-TET अभ्यर्थियों के लिए UPESSC का बड़ा अलर्ट, फर्जी कटऑफ और OMR से रहें सावधान

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने...