Home दुनिया भारत की रणनीति हो रही सफल, जीरो टॉलरेंस नीति और पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर किया बेनकाब
दुनियाराष्ट्रीय

भारत की रणनीति हो रही सफल, जीरो टॉलरेंस नीति और पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर किया बेनकाब

Share
कोलंबिया में शशि थरुर
कोलंबिया में शशि थरुर
Share

आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने की भारत की रणनीति सफल होती नजर आ रही है। दरअसल, कोलंबिया, ने अपने उस बयान को वापस ले लिया है जिसमें उसने पाकिस्तान में जानमाल के नुकसान पर सहानुभूति जताई थी।

“कोलंबिया भारत की स्थिति को भली-भांति समझता है”

कोलंबिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल by Google

बता दें कि, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विल्लाविसेन्सियो से बीते दिन बोगोटा में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उन्हें अब इस विषय पर पूरी जानकारी है और वे बातचीत जारी रखने के लिए आश्वस्त हैं। थरूर ने इस मुलाकात के बाद बताया कि, उप मंत्री ने सौहार्दपूर्ण ढंग से स्वीकार किया कि जिस बयान को लेकर भारत ने चिंता जताई थी, वह अब वापस ले लिया गया है और कोलंबिया अब भारत की स्थिति को भली-भांति समझता है।

पाकिस्तान के लिए जताई थी संवेदना

पाकिस्तान के लिए जताई थी संवेदना by Google

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका महाद्वीप के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया सरकार के रुख पर नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया था। बोगोटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि, भारत को इस बात से निराशा हुई कि, कोलंबियाई सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, जबकि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं जताई।

हमें कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से निराशा – थरुर

हमें कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़ी निराशा by Google

थरूर ने कहा, ‘हमें कोलंबियाई सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़ी निराशा हुई, जिन्होंने भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान में जान गंवाने वालों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की, लेकिन आतंकवाद के पीड़ितों के लिए नहीं। हम अपने कोलंबियाई मित्रों से कहना चाहेंगे कि आतंक फैलाने वालों और उसका मुकाबला करने वालों के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। जो हमला करते हैं और जो आत्मरक्षा करते हैं, उनके बीच कोई समानता नहीं हो सकती। अगर इस मुद्दे पर कोई गलतफहमी है, तो हम उसे दूर करने के लिए यहां हैं.’

थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आज की शुरुआत कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विल्लाविसेन्सियो और एशिया-प्रशांत मामलों से जुड़े उनके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक शानदार बैठक से हुई. मैंने हाल की घटनाओं पर भारत का नजरिया साझा किया और 8 मई को कोलंबिया के बयान पर निराशा जताई, जिसमें पाकिस्तान के प्रति ‘गहरी संवेदना’ व्यक्त की गई थी. मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह बयान वापस ले लिया गया है और अब हमारी स्थिति को पूरी तरह समझा और समर्थन किया जा रहा है.’

बताते चलें कि, शशि थरूर के नेतृत्व में यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका महाद्वीप की यात्रा पर है। पनामा और गुयाना की यात्रा के बाद यह प्रतिनिधिमंडल 29 मई को कोलंबिया पहुंचा। इस यात्रा का मकसद वैश्विक मंचों पर भारत की आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट नीति को सामने रखना है। कोलंबिया यात्रा के समापन के बाद यह प्रतिनिधिमंडल ब्राजील और फिर अमेरिका की यात्रा पर रवाना होगा।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...